राजनांदगांव | निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अफसरों व वास्तुविदों की बैठक लेकर समीक्षा की। वहीं बैठक में मोर जमीन मोर मकान योजना के तहत शासन से प्राप्त लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने एवं हितग्राहियों के आवास निर्माण बिना किसी शिकायत के पूर्ण करने के निर्देश दिए है। आयुक्त ने पिछली बैठक में दिए निर्देश पर चर्चा की। बैठक में मोर जमीन मोर मकान के तहत सभी स्वीकृत आवासों को जल्द प्रारंभ करने प्रत्येक वास्तुविदों से व्यक्तिगत चर्चा कर प्रगति की जानकारी ली। प्रधानमंत्री आवास के लिए शासन द्वारा निर्माणाधीन आवासों को जुलाई माह के अंत तक पूर्ण करने निर्देश दिए है। शासन के निर्देश अनुसार लक्ष्य की पूर्ति करने वास्तुविदों से आवास निर्माण प्रगति की जानकारी ली। वास्तुविदों ने मार्च 2023 से पूर्व अप्रारंभ आवासों के संबंध में आयुक्त को क्रमबद्ध जानकारी दी। इसी संबंध में सहायक नोडल अधिकारी गरिमा वर्मा ने बताया कि शेष अप्रारंभ आवास को प्रारंभ करने और जो आवास प्रारंभ नही हो पाए है उन्हें डीपीआर से नाम काटने एवं सूचीबद्ध कर शासन को भेजने की तैयारी की गई है। पूर्ण आवास के लिए संतोषप्रद प्रगति प्राप्त न होने पर आयुक्त ने सख्ती से कहा कि सज्जा स्तर पर निर्माणाधीन सभी आवासों को जून माह तक पूर्ण करें। लापरवाही पर दूसरों को दिया जाएगा काम: निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने बैठक में लापरवाही से कार्य करने वाले वास्तुविदों के कार्य को अन्य वास्तुविदों को सौंपने सीएलटीसी अंकुर मिश्रा को निर्देश दिए है। जिन आवासों के कार्य प्रगतिरत है, उन आवासों के लिए स्तरबंद्ध जीओ टेकिंग कर जल्द भुगतान करने सीएलटीसी ललित मानकर को निर्देशित किया। उन्होंने कहा राजनांदगांव निकाय के विभिन्न वार्डों में योजनांतर्गत आवासों का निर्माण करने वाले हितग्राहियों को आवास शुरू करने के पूर्व ही नियमानुसार निर्धारित माप में आवास निर्माण करने समझाइश देने कहा गया है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र सोमवार से शुरू होकर 17 जुलाई 2026 तक…
राजनांदगांव सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों की निशुल्क ट्यूशन क्लासेस लेकर शहर और…
अंबागढ़ चौकी l शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भड़सेना में पालकों का मेगा सम्मेलन आयोजित कर…
अंबागढ़ चौकी l अंबागढ़ चौकी के टाउन हॉल में रविवार को पतंजलि योग समिति तहसील…
राजनांदगांव l रक्षित केन्द्र के शहीद स्मारक व मंगल भवन में रविवार को तत्कालीन पुलिस…
राजनांदगांव l छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक)…