नशे के विरुद्ध मंडला पुलिस का वृहद साप्ताहिक जागरूकता अभियान

  • नशे के विरुद्ध मंडला पुलिस का वृहद साप्ताहिक जागरूकता अभियान
  • जिले भर में अलग अलग थाना चौकियों द्वारा चौपाल लगाकर, बैनर व पोस्टर के माध्यम से लोगो किया जा रहा जागरूक

मंडला
अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस 26 जून को मनाया जाता है। इसी तारतम्य में आमजन को नशा से होने वाले दुष्परिणामों व नशे के विरुद्ध आमजन के बीच जागरूकता लाने के उद्देश्य से मंडला पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार सप्ताहिक नशा मुक्ति अभियान चलाकर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आमजन को जागरूक कराते रही है। सप्ताह भर चलने वाले नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ दिनांक 20.06.2024 को किया गया है। आज समस्त थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में कार्ययोजना अनुसार जिले भर में ग्राम रक्षा समिति, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं के सहयोग से जनजागरूकता अभियान चला रही है। थाना/चौकी पुलिस द्वारा नशामुक्ति का संदेश लिए हुए बैनर एवं पोस्टर के माध्यम से चौपाल लगाकर,हाटबाजारों में, बस स्टैंड आदि में जाकर आमजन को नशे के नुकसान के बारे में बताकर जागरूक कर रहें है। नशा एक ऐसा पदार्थ है जिसके प्रयोग से मानव शरीर खोखला हो जाता है। नशे के कारण कैंसर, जिगर का खराब होना, फेफड़ों, दिल की बीमारी, शरीर का कमजोर होना, याददाश्त कमजोर होना, एड्स, मानसिक रोग आदि की बीमारी शरीर में घर कर सकती है। नशे की आदत एक बीमारी है जिससे ज्यादातर सामाजिक, मानसिक तथा आर्थिक रूप से कमजोर लोग ही इसका शिकार होते हैं। इस लिए उनसे सहानुभूतिपूर्ण रवैया अपनाते हुए नशे में फंसे व्यक्ति को इलाज के लिए प्रेरित करना चाहिए। साथ ही यह प्रवृत्ति इनको अपराध घटित करने के लिए भी प्रेरित करती है। आने वाले पीढ़ी को नशे से दूर कर एक सुनहरा भारत बनाने के लिए पुलिस ने यह पहल की है।

अपील:- आमजन से अपील है कि आस-पास के लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे बतायें एवं नशीले पदार्थ नबेचने वाले लोगों की जानकारी पुलिस को दें। जिससे जिले को नशामुक्त जिला बनाया जा सके।

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा जिले में अवैध शराब, गांजा, स्मैक इत्यादि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु “आपरेशन क्लीन स्वीप“ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अवैध शराब, गांजा, स्मैक इत्यादि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त व्यक्तियों की सूचना देने हेतु नारकोटिक्स हेल्पलाईन पर भी दे सकते हैं

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशानुरूप संचालित 'मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान' के तहत दंतेवाड़ा…

21 minutes ago
मध्यप्रदेश भवन में 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन

मध्यप्रदेश भवन में 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन

भोपाल  नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित मध्यप्रदेश भवन में आयोजित 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का…

34 minutes ago
वन धन विकास केंद्र ने बदली आदिवासी महिलाओं की तकदीर

वन धन विकास केंद्र ने बदली आदिवासी महिलाओं की तकदीर

रायपुर  छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी वन धन विकास केंद्र (वीडीवीके) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से…

36 minutes ago
NEET पेपर लीक के विरोध में भोपाल में उग्र प्रदर्शन, NSUI कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

NEET पेपर लीक के विरोध में भोपाल में उग्र प्रदर्शन, NSUI कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

भोपाल नीट (NEET) पेपर लीक मामले के विरोध में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा…

36 minutes ago
पितृत्व विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, DNA टेस्ट को बताया न्याय के लिए जरूरी

पितृत्व विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, DNA टेस्ट को बताया न्याय के लिए जरूरी

महासमुंद. महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पलसापाली से जुड़े एक चर्चित पितृत्व विवाद…

46 minutes ago
मध्य भारत की हृदयस्थली में नई संभावनाओं को साकार करने वाला राजमार्ग : बोरगांव से शाहपुर तक

मध्य भारत की हृदयस्थली में नई संभावनाओं को साकार करने वाला राजमार्ग : बोरगांव से शाहपुर तक

भोपाल  मध्यप्रदेश के तेजी से विकसित हो रहे कृषि क्षेत्र और मध्य भारत के केले…

46 minutes ago