मध्य प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल की पूर्व रजिस्ट्रार सुनीता शिजू नौकरी से बर्खास्त

भोपाल
 मध्य प्रदेश के नर्सिंग घोटाले में एक पूर्व अधिकारी पर गाज गिरी है। सरकार ने मध्य प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउसिंल की पूर्व रजिस्ट्रार सुनीता शिजू को नौकरी से निकाल (बर्खास्त) दिया है। शिजू वर्तमान में चिकित्सा महाविद्यालय दतिया में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थीं, लेकिन जब वे नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार थीं, तब इस घोटाले को अंजाम दिया था। सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया है।

नर्सिंग काउंसिल में पदस्थ रहने के दौरान विभिन्न अयोग्य नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता देने की जांच में मिले तथ्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पदीय कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन न करने के आधार पर उनकी बर्खास्तगी का निर्णय लिया गया है। आपको बता दें कि सुनीता शिजू रजिस्ट्रार के पद पर 22 सितंबर 2021 से 24 अगस्त 2022 तक पदस्थ थीं।

गौरतलब है कि चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल की अधिष्ठाता ने 20 जुलाई 2023 को आरोप पत्र और 4 अगस्त 2023 को अतिरिक्त आरोप पत्र जारी किया था। जिसकी गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल ने विभागीय जांच की। जांच में पाया गया कि सुनीता शिजू ने गंभीर अनियमितताएं की हैं, जो अत्यंत गंभीर कदाचरण श्रेणी की पाई गईं। ऐसे में शिजू की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का निर्णय लिया है। बता दें कि जुलाई 2023 में नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार स्टेला पीटर को हटाया गया था। जबकि काउंसिल की पूर्व रजिस्ट्रार सुनीता शिजू को दतिया मेडिकल कॉलेज ट्रांसफर कर दिया गया था।

डीन ने माना कि शिजू के उक्त कृत्य के कारण प्रदेश में कई नर्सिंग संस्थाओं की गलत मान्यतायें जारी करने से प्रवेशरत छात्र-छात्राओं का भविष्य संकटपूर्ण हुआ तथा प्रदेश की नर्सिंग शिक्षा व्यवस्था कीं छवि धूमिल हुई। उक्त के दृष्टिगत शिजू की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।

क्या है नर्सिंग घोटाला

मध्‍य प्रदेश में वर्ष 2020 में यह बात सामने आई थी कि राज्य नर्सिंग काउंसिल ने ऐसे कॉलेजों को मान्यता दी है जो या तो केवल कागजों पर चल रहे थे या किराए के एक कमरे में चल रहे थे। कई नर्सिंग कॉलेज किसी अस्‍पताल से संबद्ध नहीं थे। याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई। इस पर कोर्ट ने राज्‍य के सभी 375 नर्सिंग कॉलेजों की जांच सीबीआई को सौंप दी।

सीबीआई जांच के आदेश होने के बाद लगा कि शायद बड़े खुलासे होंगे, लेकिन जांच अफसर ही रिश्वत लेकर कॉलेजों को क्लीन चिट वाला प्रमाण पत्र देने लगे। इसके बाद केंद्रीय सीबीआई की टीम ने अपने ही अफसरों को घूस लेते पकड़ा। इसके बाद दो इंस्पेक्टर को भी बर्खास्त किया गया था।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…

3 hours ago
Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

कवर्धा. कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने…

4 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…

5 hours ago
Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

Dongargarh परिक्रमा पथ भूमि अधिग्रहण मामले में कलेक्टर को सुनवाई के निर्देश, बिलासपुर हाईकोर्ट का आदेश

बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…

6 hours ago
आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के…

6 hours ago