कांग्रेस विचार विभाग चलायेगा “पर्चा-चर्चा-हर्जा” अभियान

भोपाल

कांग्रेस विचार विभाग द्वारा प्रवर्तित गांधी चौपाल की 107वीं जूम बैठक संपन्न हुई। बैठक में कोर कमेटी के सभी सदस्यों ने नीट परीक्षा, नेट परीक्षा, यूजीसी एक्जाम, पीजी एक्जाम, आदि के पेपर लीक होने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि एनटीए ने देश की परीक्षा पद्धति को शर्मसार कर दिया है । पूरे विश्व के सामने भारतीय शिक्षा एवं परीक्षा प्रणाली  कलंकित हुई है।

 गांधी चौपाल के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने नीट परीक्षाओं एवं अन्य राष्ट्रीय परीक्षाओं की शुचिता के विषय पर चर्चा आमंत्रित की।बैठक में एडवोकेट दीपक सिंह, गुंजन शुक्ला एवं प्रशांत हजारी ने वैधानिक पहलुओं पर चर्चा करते हुए  प्रदेश के समस्त नीट परीक्षार्थियों से अपील की कि.वे सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पोस्टकार्ड भेज कर न्याय की गुहार करें ।सरकार तो चूहा मारकर शेर मारने का संदेश देने में लगी है।

विचार विभाग के अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने बैठक को निष्कर्षपूर्ण बनाने के लिए फैसला किया कि प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग द्वारा परीक्षाओं के भ्रष्टाचार पर पर्चा प्रकाशित कर पहले पर्चे बांटने की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद गांधी चौपाल के सदस्य एवं समन्वयक नीट परीक्षार्थियों के घर जाकर पीड़ित विद्यार्थियों से चर्चा का अभियान चलाएंगे ।इसके बाद जिन गरीब बच्चों का परीक्षा में परिवहन एवं आवास पर हजारों रुपए का नुकसान हुआ है सरकार और एनटीए से उसका हर्जाना दिए जाने की मांग की जाएगी। उन्होंने बताया कि पर्चा -चर्चा – हर्जा अभियान की शुरुआत 1 जुलाई से कर दी जाएगी। उन्होंने नीट परीक्षा से प्रभावित परीक्षार्थियों से आग्रह किया है कि वे अपना फोन नंबर परीक्षा का नाम परीक्षा की तिथि एवं जो पेपर लीक हुआ उसके नाम की जानकारी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के विचार विभाग को इंदिरा भवन भोपाल के पते पर प्रेषित करें जिससे विचार विभाग पब्लिक पिटीशन का रूप देकर न्याय की गुहार लगायेगा। बैठक में वरिष्ठ बैंकर सुभाष बाथम,समाजवादी विचारक अरविंद कुशवाहा, चंद्रप्रकाश अग्रवाल नरसिंहपुर, चार्टर्ड अकाउंटेंट मोहित संचेती,इंजी.अशोक मनहर, किसान कार्यकर्ता बृजमोहन पटेल, अरविंद सोनी आदि शामिल हुए ।दीपांशु सिंह ने कार्यक्रम को संचालित करने में तकनीकी सहयोग प्रदान किया।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

3 hours ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

3 hours ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

3 hours ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

3 hours ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

4 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

4 hours ago