आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय : मोहन यादव

भोपाल
आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आपातकाल को लोकतंत्र का काला अध्याय बताया। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 'आपातकाल' लोकतंत्र का काला अध्याय है, जो असफलता की कुंठा से उपजे अहंकार और दमन के कुचक्र का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि 1975 में आज ही के दिन (25 जून को) इंदिरा गांधी की सरकार ने देश पर आपातकाल थोप दिया था। तब मां भारती की साहसी संतानों ने ही कड़ा प्रतिरोध किया और यातनाएं सहकर भी लोकतंत्र को पुनर्स्थापित किया। लोकतंत्र के लिए समर्पित सभी विभूतियों को शत्-शत् नमन करता हूं।

राज्य के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर कहा कि 25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। दंभ से भरी निरंकुश कांग्रेस सरकार ने संविधान की मर्यादा को तार-तार किया, अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोंटा।

भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं पर विश्वास रखने वाले और देश के संविधान की गरिमा के प्रति समर्पित लोग, 25 जून को कभी नहीं भूल पाएंगे। आपातकाल में जेल गए लोकतंत्र सेनानियों की मार्मिक कहानियां सुनकर आज भी हृदय में पीड़ा के निशान उभर आते हैं।

आपातकाल की कालरात्रि की भयावह अवधि में लोकतंत्र की पुनर्स्थापना हेतु संघर्ष करने वाले सभी लोकतंत्र सेनानियों को मेरा नमन। गौरतलब है कि आज ही के दिन 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लागू किया था। इस दौरान अपने राजनीतिक विरोधियों सहित तमाम लोगों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया था। आपातकाल देश में लगभग 19 माह लागू रहा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई पहल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई पहल

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण के…

20 minutes ago
भूमि संबंधी प्रकरणों में लापरवाही पर हो सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री

भूमि संबंधी प्रकरणों में लापरवाही पर हो सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री

गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में भूमि संबंधी शिकायतों पर सख्त रुख अपनाया…

25 minutes ago
लोकभवन में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का आयोजन

लोकभवन में तीन दिवसीय मेडिटेशन शिविर का आयोजन

रायपुर राज्यपाल  रमेन डेका की पहल पर लोकभवन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए तीन…

40 minutes ago
साय सरकार की बड़ी पहल का असर, महिलाओं के नाम पर हुईं 70% से ज्यादा रजिस्ट्रियां

साय सरकार की बड़ी पहल का असर, महिलाओं के नाम पर हुईं 70% से ज्यादा रजिस्ट्रियां

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए कदमों के जमीन पर…

45 minutes ago
लाडली बहनों के लिए खुशखबरी, जल्द खातों में आएगी 37वीं किस्त; जानिए नया अपडेट

लाडली बहनों के लिए खुशखबरी, जल्द खातों में आएगी 37वीं किस्त; जानिए नया अपडेट

भोपाल  मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए चलाई जा रही एक…

51 minutes ago
खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

खेती केवल आजीविका नहीं, हमारी संस्कृति और पहचान का आधार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर आधुनिक तकनीकों, नवाचारों और किसान हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी,…

55 minutes ago