बुरहानपुर
बुरहानपुर के उपनगरीय क्षेत्र लालबाग में बीते तेइस साल से आतंक का पर्याय बने बदमाश वीरेंद्र चंदन के अवैध मकान पर बुधवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में नगर निगम की दो जेसीबी मशीनों ने मकान को जमींदोज कर दिया। करीब डेढ़ हजार वर्गफीट में बने इस मकान को पूरी तरह ढहाने में चार घंटे का समय लगा। एसडीएम केआर बड़ोले और नगर निगम के कार्यपालन यंत्री विशाल मोहे ने बताया कि यह मकान नगर निगम की स्वीकृति के बिना अवैध रूप से बनाया गया था।

थाना प्रभारी लालबाग एपी सिंह ने बताया कि वीरेंद्र चंदन पर हत्या और हत्या के प्रयास सहित विभिन्न प्रकृति के 74 मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ सबसे पहला मामला वर्ष 1999 में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का दर्ज किया गया था। इसके बाद से जो सिलसिला शुरू हुआ तो लगातार वह अपराध के दलदल में फंसता गया। वर्तमान में वह आबकारी एक्ट के मामले में फरार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मकान टूटने के बाद उसने शहर के एक व्यापारी को फोन पर धमकी भी दी है। वीरेंद्र ने व्यापारी से कहा कि यह सब उसके इशारे पर चल रहा है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *