दुर्ग भिलाई नगर पालिक निगम में काम करने वाली सफाई एजेंसी के सुपरवाइजरों पर वहां काम करने वाले सफाई कर्मियों से अवैध वसूली करने का आरोप लगा है। बड़ी संख्या में महिला सफाई कर्मियों ने इसकी शिकायत निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव से की है। भिलाई नगर पालिक निगम में अरबन इनवायरो वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास सफाई का ठेका है। इस कंपनी के सुपरवाइजर मनमाने तरीके से गरीब सफाई कर्मियों से अवैध वसूली, महिला कर्मचारियों से गाली गलौज और अभद्र व्यवहार करते हैं। इसकी शिकायत करने बुधवार शाम को बड़ी संख्या में महिला सफाईकर्मी निगम मुख्यालय पहुंची थीं।

महिलाओं ने नगरीय निकाय जनवादी सफाई कामगार यूनियन भिलाई दुर्ग के नेताओं के साथ निगम आयुक्त से अपनी शिकायत करने पहुंची थी। यूनियन के जनरल सेक्रेटरी मनोज कोसरे ने बताया कि प्लेसमेंट कर्मचारी भर्ती के नाम पर काफी समय अवैध पैसा वसूली का काम चलता आ रहा है। एजेंसी के सफाई सुपरवाइजर वार्ड को बदलने के नाम पर भी कर्मचारियों से वसूली कर रहा है। मजदूर इन्हीं समस्याओं को लेकर यूनियन के कार्यालय आए थे। इसके बाद सभी महिला सफाई कर्मियों को लेकर निगम आयुक्त के पास शिकायत करने पहुंचे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *