छत्तीसगढ़

CG : आकाशीय बिजली गिरी, 7 मवेशियों की मौत

दंतेवाड़ा । मानसून की एंट्री के बाद पहली बार बस्तर में लगातार 2 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने दंतेवाड़ा जिले में सबसे अधिक 87 MM बारिश दर्ज की है। दंतेवाड़ा के रोंजे गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 6 से 7 मवेशियों की मौत हो गई है।

 बुधवार की शाम 3 से 4 बजे के बीच दंतेवाड़ा, जगदलपुर, बीजापुर समेत अन्य इलाकों में बारिश शुरू हुई थी। रातभर जमकर बदरा बरसे। वहीं गुरुवार की सुबह कुछ देर के लिए मौसम खुला था, लेकिन दोपहर बाद फिर से बारिश शुरू हो गई। रात में भी मौसम की झमाझम हुई। इधर, बस्तर में बारिश की वजह से पारा भी लुढ़का है, लेकिन 34 डिग्री के साथ कांकेर सबसे ज्यादा गर्म रहा, जबकि नारायणपुर में सबसे कम 27.7 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

इसके अलावा बीजापुर में 30.5 डिग्री, दंतेवाड़ा में 29.7 डिग्री, बस्तर में 31.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा बस्तर में 61.2 MM, नारायणपुर में 7.3 MM, कांकेर में 27.3 MM, कोंडागांव में 68.2 MM, बीजापुर में 10 और सुकमा में 50.1 MM बारिश दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज भी बस्तर संभाग के जिलों में बारिश हो सकती है।
kgnews

Recent Posts

किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां

रायपुर किचन गार्डन से आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की दीदियां घरों की बाड़ी (किचन गार्डन)…

41 minutes ago
हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा

रायपुर  कभी हाथों में हथियार उठाने वाले 25 आत्मसमर्पित युवाओं ने अब खेती, पशुपालन और…

1 hour ago
सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

सपनों की उड़ान: धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा

रायपुर धमतरी के सत्यांशु ने स्वीडन में लहराया तिरंगा मन में दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम…

1 hour ago
मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी पूरी, कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप को दी मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को भोपाल से सटे ऐतिहासिक गांव…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: दिव्यांगजनों के लिए भरोसे का माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के…

2 hours ago
गौंड राजवंश के साथ ही सिंधिया और राजपूत शासनकाल की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है जगदीशपुर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

गौंड राजवंश के साथ ही सिंधिया और राजपूत शासनकाल की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है जगदीशपुर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जगदीशपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है।…

2 hours ago