नाबालिग बेटी का लिवर पिता को ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन हुआ कामयाब, 12 घंटे चली सर्जरी

इंदौर

इंदौर में हाईकोर्ट की परमिशन मिलने के बाद पिता को नाबालिग बेटी का लिवर ट्रांसप्लांट कर दिया गया है। सफल सर्जरी के बाद दोनों को आईसीयू में रखा गया है। यहां उनके ऑब्जर्वेशन को लेकर डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ अलर्ट मोड पर हैं।

प्राइवेट अस्पताल में डॉ. अमित बरफा की टीम ने गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे ट्रांसप्लांट प्रोसेस शुरू की। सर्जरी रात 2 बजे तक चली। इसके बाद डॉ. बरफा ने कहा, 'पिता और बेटी दोनों ही स्वस्थ हैं। ट्रांसप्लांट के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आई। एक हफ्ते के ऑब्जर्वेशन के बाद उन्हें प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर सकते हैं।'बता दें कि पिता को लिवर डोनेट करने वाली बेटी मध्यप्रदेश की पहली नाबालिग डोनर है।

डॉक्टरों ने कानूनी पेंच बताया तो बेटी ने हाईकोर्ट में लगाई थी याचिका

इंदौर के शिवनारायण बाथम (42) का लिवर फेल हो गया है। उनकी कंडिशन क्रिटिकल है। डोनर नहीं मिलने पर नाबालिग बेटी प्रीति ने कहा था कि वह पिता को लिवर देना चाहती है। उसकी उम्र 18 साल से दो महीने कम होने के चलते डॉक्टरों ने ट्रांसप्लांट में कानूनी अड़चन बता दी थी।

इस पर नाबालिग ने 13 जून को हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में याचिका दायर की थी। सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने गुरुवार को लिवर डोनेट करने की मंजूरी दे दी।

दो हॉस्पिटल और कमिश्नर की रिपोर्ट्स को बनाया फैसले का आधार

हाईकोर्ट में प्रीति का पक्ष रखने वाले एडवोकेट निलेश मनोरे ने बताया, 'गुरुवार को ग्वालियर बेंच के जस्टिस विशाल मिश्रा ने इंदौर बेंच में वर्चुअल सुनवाई की। कोर्ट ने एमवाय हॉस्पिटल के मेडिकल बोर्ड, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन और भोपाल कमिश्नर की रिपोर्ट्स को लिवर ट्रांसप्लांट करने की परमिशन देने का आधार बनाया। मेडिकल चेकअप में प्रीति इसके लिए फिट भी पाई गई है।'

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : 1000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में रायपुर का कारोबारी महेंद्र गोयनका गिरफ्तार…

CG : 1000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में रायपुर का कारोबारी महेंद्र गोयनका गिरफ्तार…

रायपुर । यूरो कंपनी से जुड़े करीब 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले…

4 seconds ago
CG : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन 31 तक…

CG : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन 31 तक…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कृषि विभाग द्वारा प्रतिष्ठित डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार 2026 हेतु जिले…

3 minutes ago
CG : नेटबॉल प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा ने दुर्ग को हराकर जीता राज्य स्तरीय खिताब…

CG : नेटबॉल प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा ने दुर्ग को हराकर जीता राज्य स्तरीय खिताब…

रायपुर । राजधानी के सप्रे मैदान एवं डिग्री गर्ल्स कॉलेज मैदान में आयोजित 'प्रथम छत्तीसगढ़…

5 minutes ago
CG : ग्रामीण क्षेत्रों में ’ग्रे-वॉटर’ प्रबंधन से बढ़ रही स्वच्छता…

CG : ग्रामीण क्षेत्रों में ’ग्रे-वॉटर’ प्रबंधन से बढ़ रही स्वच्छता…

प्रदूषण नियंत्रण के साथ भू-जल संवर्धन को भी मिल रहा बढ़ावा बालोद । स्वच्छ भारत…

13 minutes ago
CG : आईटीआई कोर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 24 तक…

CG : आईटीआई कोर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 24 तक…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय आईटीआई में प्रवेश सत्र 2026-27 एवं 2026-28 के…

17 minutes ago
CG : दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप, थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता फरार…

CG : दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप, थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता फरार…

एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामलाधमकी देकर आधी राशि मांगने का…

19 minutes ago