रायपुर में एक महिला ने आठवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि महिला दौड़ते हुए तेजी से निर्माणाधीन बिल्डिंग के ऊपर चढ़ी, फिर वह वहां से कूद गई। सिर फटने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के बोरियाखुर्द का है। टिकरापारा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला का नाम शबनम परवीन है। उसकी उम्र 41 साल थी। महिला का घर घटनास्थल के पास है। RDA कॉलोनी ब्लॉक-H बोरिया खुर्द में बिल्डिंग निर्माणधीन है। आसपास लोग भी मौजूद थे, तभी दोपहर 12 बजे के करीब शबनम घर से तेजी से दौड़ते हुए बिल्डिंग की तरफ आई। लोगों के सामने महिला ने लगाई छलांग बताया जा रहा है कि इस दौरान बिल्डिंग के आसपास के कुछ लोग सड़क पर मौजूद थे। उन्होंने महिला को दौड़कर बिल्डिंग के ऊपर चढ़ते देखा। फिर कुछ ही मिनटों में महिला बिल्डिंग के आठवें माले पर पहुंच गई। वहां से छलांग लगा दी। जमीन पर नीचे गिरते ही उसका सिर बुरी तरह फट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के साथ रहती थी महिला आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि महिला अपने परिवार के साथ रहती थी। इसके बाद पुलिस को शक है कि महिला ने घरेलू विवाद के बाद जान दे दी है। हालांकि पुलिस महिला के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। इसके बाद ही आत्महत्या की असल वजह सामने आ पाएगी। आसपास समेत परिवार वालों से हो रही पूछताछ इस मामले को लेकर टिकरापारा थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे ने बताया कि शुरुआती जांच पड़ताल में घटना आत्महत्या की है। आसपास समेत परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद आत्महत्या की वजह सामने आ पाएगी। फिलहाल महिला की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…
रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…