इंदौर के देवी अहिल्या बाई होल्कर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर प्रयास शुरू

इंदौर

इंदौर के देवी अहिल्या बाई होल्कर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर प्रयास शुरू हो गए है। इंदौर एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल बनाने और रनवे का विस्तार करने का प्लान तैयार कर मुख्यालय भेजा गया है। नया टर्मिनल वर्तमान टर्मिनल के नजदीक बनाया जाएगा। मुबंई की तर्ज पर रनवे का विस्तार किया जाएगा, ताकि विदेशी कंपनियों के बड़े बोईंग विमान भी उतर सकें। बता दें कि इंदौर एयरपोर्ट पर एटीसी टावर को दोगुना ताकतवर बनाने का काम जारी है।

इंदौर सांसद और एयरपोर्ट सलाहकार समिति के अध्यक्ष शंकर लालवानी ने बताया कि इंदौर एयरपोर्ट को अगले 25 साल के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। रनवे को बढ़ाने के लिए जमीन की जरूरत है जिसके लिए राज्य सरकार से बात कर जल्द से काम शुरू करवाएंगे। एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि फायर स्टेशन और एटीसी भवन के हटने के बाद ही नए टर्मिनल का काम शुरू होगा। इसमें तीन से चार महीने लग सकते हें। नया टर्मिनल एयरपोर्ट पर संचालित हो रहे वर्तमान टर्मिनल जैसा दो मंजिला ही बनेगा। नया टर्मिनल बनने के बाद इंदौर एयरपोर्ट की क्षमता 1400 यात्री प्रतिघंटे की हो जाएगी।

700 यात्री प्रतिघंटे की है वर्तमान टर्मिनल की क्षमता

इंदौर एयरपोर्ट का वर्तमान टर्मिनल की क्षमता 700 यात्री प्रति घंटे की है। जिससे अभी रोजाना 450 से ज्यादा यात्री प्रति घंटे सफर कर रहे हैं। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुमान के हिसाब से यह टर्मिनल अगले कुछ सालों में छोटा पड़ने लगेगा। इंदौर एयरपोर्ट का वर्तमान टर्मिनल लगभग 18 हजार वर्गमीटर का दो मंजिला है। जिसमें पहली और दूसरी दोनों मंजिल पर डिपार्चर गेट है। जहां से डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों का ही डिपार्चर हो रहा है।

इंदौर एयरपोर्ट पर बड़े विदेश कंपनियों के बोईंग विमान आसानी से उतर सकें इसके लिए रनवे का भी विस्तार किया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर एयरपोर्ट के रनवे को मुंबई एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई का विस्तार दिया जाएगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

खेत बचाओ अभियान का आगाज, कृषक संगोष्ठियों के साथ लगेगी जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी

खेत बचाओ अभियान का आगाज, कृषक संगोष्ठियों के साथ लगेगी जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी

रायपुर. रासायनिक उर्वरकों के असंतुलित उपयोग से प्रभावित हो रहे मृदा स्वास्थ्य, घटती भूमि उर्वरता…

16 minutes ago
महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति रहें सजग : राज्यपाल पटेल

महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति रहें सजग : राज्यपाल पटेल

महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति रहें सजग : राज्यपाल पटेल लोकभवन में लगा स्वास्थ्य शिविर…

19 minutes ago
महिला सशक्तिकरण और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं से बदल रही जिंदगी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

महिला सशक्तिकरण और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं से बदल रही जिंदगी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

महिला सशक्तिकरण और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं से बदल रही जिंदगी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बड़ेकनेरा…

21 minutes ago
किसानों के लिए CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, मध्य प्रदेश सरकार देगी मुफ्त हेलमेट

किसानों के लिए CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, मध्य प्रदेश सरकार देगी मुफ्त हेलमेट

शुजालपुर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की है कि उनकी सरकार उन…

22 minutes ago
MP हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी, 9 साल जेल में बंद अपीलार्थी को ट्रायल कोर्ट ने किया बरी

MP हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी, 9 साल जेल में बंद अपीलार्थी को ट्रायल कोर्ट ने किया बरी

जबलपुर  हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल व न्यायमूर्ति अवनींद्र कुमार सिंह की युगलपीठ ने…

35 minutes ago
मध्य प्रदेश में आज से तबादलों का दौर शुरू, 15 जून तक बड़े पैमाने पर होंगे ट्रांसफर

मध्य प्रदेश में आज से तबादलों का दौर शुरू, 15 जून तक बड़े पैमाने पर होंगे ट्रांसफर

 भोपाल  मध्य प्रदेश में आज से तबादलों पर लगा प्रतिबंध हटने जा रहा है। यानी…

45 minutes ago