सुशासन के नवीन आयाम स्थापित करती मोहन सरकार

भोपाल

    माननीय मुख्यमंत्री जी  सुशासन के विचार को लेकर न सिर्फ गंभीर हैं बल्कि सकारात्मक कार्यों के साथ प्रदेश को विकास की ओर ले जाने के लिए तेजी से अग्रसर  हैं।  सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों एवं जनहित में उठाए जा रहे ठोस कदमों को काफी सराहा जा रहा है। हाल ही में कार्यालयों के समय को लेकर दिए गए आदेश ने आम जनता के बीच काफी सुर्खी बटोरी है। इस आदेश के माध्यम से सभी शासकीय कार्यालयों में कर्मचारियों की तय समय में उपस्थिति को लेकर विशेष निर्देश जारी किए हैं। स्वाभाविक है कि इस कदम के चलते कार्यालयों में आने वाले सभी लोगों का कार्य आसानी से होंगे साथ ही समय की बचत भी होगी. इसे सरकार का सुशासन की दिशा में एक ठोस कदम कहा जाए तो गलत न होगा।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह भी प्रयास है कि ईमानदार, कार्यकुशल एवम सहज अधिकारियों को ऐसी जिम्मेदारी दी जाए, जिसके चलते सरकारी कामकाज में तेजी के साथ आम जनता के कार्य विधिवत एवं आसानी से अंजाम तक पहुंच सके। हाल ही में हुए बड़े अधिकारियों की तबादला सूची इसका एक उदाहरण बन पड़ी है। श्रीमती अरुण रश्मि शमी की नवीन पद स्थापना हो अनुभवी आईएएस एम सेलेवेन्द्रन, धनराजू एस. जैसे अधिकारी को बड़ी जिम्मेदारी देना साथ ही कृष्ण गोपाल तिवारी जैसे कर्मठ आईएएस को नर्मदापुरम संभाग का कमिश्नर बनाया जाना। साफ करता है कि अब वही अधिकारी जिम्मेदार पदों पर बैठ पाएंगे जो कि रिजल्ट देने में सक्षम होंगे।

    लोकहित कार्यों के साथ आने वाले विधानसभा सत्र को लेकर भी सरकार की गंभीरता साफ साफ झलकती है। सदन की गरिमामयी परंपराओं का पालन करने के साथ यह सत्र जनहित कार्यों को लेकर एक मिसाल साबित हो, इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। इसी के चलते मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रश्नावली से लेकर सदन से जुड़े कार्यों को लेकर बैठक आहूत करके जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…

3 hours ago
जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर  किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…

3 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…

3 hours ago
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…

3 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…

3 hours ago
इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…

3 hours ago