दमोह में दहशत में आए ग्रामीण डैम से निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंचा मगरमच्छ

  दमोह

दमोह जिले की इमलिया चौकी अंतर्गत ग्राम खजुरिया में 6 फीट लंबा मगरमच्छ दिखने के बाद हड़कंप मच गया। मगर डैम से निकालकर रिहायशी इलाके में आ गया था। इमलिया चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर आसपास घेरा बंदी कर वन विभाग को सूचित किया गया। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन कर उसे सुरक्षित तालाब में छोड़ा गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार इमलिया चौकी के राजा पटना गांव के नजदीक खजुरिया गांव में सुबह सुबह यह मगरमच्छ दिखाई दिया जो समीप ही सतधरू डैम से निकलकर ग्रामीण इलाके में आ गया था। जानकारी देते हुए इमलिया चौकी प्रभारी राकेश पाठक ने बताया कि वह अनुविभाग की गश्त पर थे और तारादेही से लौट रहे थे। राजा पटना गांव के समीप पहुंचते ही ग्रामीणों ने उन्हें बताया की सतधरू डैम से 6 फीट लंबा मगरमच्छ गांव में बनी खखरी के समीप बैठा है।

वह तत्काल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से चारों ओर लकड़ी गाड़ दी और वन विभाग को सूचित किया। कुछ देर बाद रेंजर विक्रम चौधरी वन अमले के साथ पिंजरा लेकर मौके पर पहुंचे और रेसक्यू ऑपरेशन कर उसे पिंजरे में बंद कर सिंगोरगढ़ के तालाब में सुरक्षित छोड़ा गया। बता दें कि रिहाइशी इलाके में मगरमच्छ के आने से ग्रामीण भयभीत थे और यदि तत्काल चौकी प्रभारी पाठक मौके पर नहीं पहुंचते तो मगर किसी को भी नुकसान पहुंचा सकता था। जब उसे पिंजरे में कैद कर सुरक्षित इलाके में छोड़ दिया गया तब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: crocodile

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

7 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

7 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

7 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

8 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

8 hours ago