दियापीपर गांव में स्थित सोन नदी में युवक की डूबकर मौत

शहडोल

शहडोल जिले में नदी में नहाते वक्त एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई है। सोहागपुर थाना क्षेत्र के दियापीपर गांव में स्थित सोन नदी में 30 वर्षीय युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने रविवार की शाम सोन नदी पहुंचा। नहाते वक्त युवक गहरे पानी में चला गया, जिसमें वह डूब गया। मौजूद दोस्तों ने उसे गहरे पानी से बाहर निकला, जब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार, सिंहपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला सूरज पिता ओमप्रकाश वर्मा अपने कुछ दोस्तों के साथ रविवार को दियापीपर में स्थित सोन नदी में पिकनिक मनाने गया हुआ था। इसी दौरान सूरज अपने अन्य दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए उतरा, तभी वह नहाते वक्त गहरे पानी में चला गया। सूरज के अन्य दोस्त तो नदी से बाहर निकल गए। लेकिन सूरज पानी में डूब गया, जिसके बाद उसके दोस्तों ने देखा कि सूरज बाहर नहीं है। आनन-फानन में सभी लोग दोबारा पानी में कूदे और उसे निकालने की कोशिश की। लेकिन जब तक काफी देर हो चुकी थी और युवक की मौत हो चुकी थी।

दोस्तों ने उसे किसी तरीके से कड़ी मशक्कत के बाद गहरे पानी से बाहर निकाला और अपने निजी वाहन से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने सूरज को मृतक घोषित कर दिया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना कि युवक निजी अस्पताल में काम करता था और अपने अस्पताल के मित्रों के साथ पिकनिक मनाने गया था, तभी यह हादसा हुआ है। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : राजीव नगर में उल्टी व दस्त से 10 बच्चे बीमार…

राजनांदगांव : राजीव नगर में उल्टी व दस्त से 10 बच्चे बीमार…

राजनांदगांव , बसंतपुर के राजीव नगर इलाके में उल्टे दस्त की शिकायत सामने आई हे।…

3 minutes ago
राजनांदगांव : व्यापारी संघ ने महावीर चौक में राहगीरों को पिलाई गई शरबत…

राजनांदगांव : व्यापारी संघ ने महावीर चौक में राहगीरों को पिलाई गई शरबत…

राजनांदगांव| चैंबर ऑफ कॉमर्स जिला इकाई राजनांदगांव के मार्गदर्शन में हार्डवेयर व्यापारी संघ के सौजन्य…

9 minutes ago
राजनांदगांव : राजयोग मेडिटेशन से मिलेगा तनावमुक्त जीवन का मार्ग…

राजनांदगांव : राजयोग मेडिटेशन से मिलेगा तनावमुक्त जीवन का मार्ग…

राजनांदगांव , प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में नए गुरुद्वारा के पीछे शीतला मंदिर…

16 minutes ago
तलाकशुदा बेटी को फैमिली पेंशन का हक? MP हाईकोर्ट के ऐतिहासिक फैसले ने बदली तस्वीर

तलाकशुदा बेटी को फैमिली पेंशन का हक? MP हाईकोर्ट के ऐतिहासिक फैसले ने बदली तस्वीर

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने हाल ही में अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में यह साफ…

2 hours ago
मोहन यादव कैबिनेट में बड़ा फेरबदल संभव, कई मंत्रियों की छुट्टी तो नए चेहरों को मिल सकता है मौका

मोहन यादव कैबिनेट में बड़ा फेरबदल संभव, कई मंत्रियों की छुट्टी तो नए चेहरों को मिल सकता है मौका

भोपाल  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government) की तस्वीर बदलने…

2 hours ago
जल संरक्षण में डिंडौरी ने रचा इतिहास, देश में दूसरा स्थान; 6 लाख से ज्यादा जल संरचनाएं बनीं

जल संरक्षण में डिंडौरी ने रचा इतिहास, देश में दूसरा स्थान; 6 लाख से ज्यादा जल संरचनाएं बनीं

 डिंडौरी मध्य प्रदेश का आदिवासी बहुल डिंडौरी जिला जल संरक्षण के क्षेत्र में देशभर में…

2 hours ago