छत्तीसगढ़

CG : कार और ट्रक में भिंड़त, एक की मौत अन्य घायल

रायगढ़ । रायगढ़ घरघोड़ा अंबिकापुर मुख्य मार्ग लाखा गेरवानी के बीच देर रात ट्रक और क्रेटा कार आमने सामने जबरदस्त भिंड़त हो गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल है। घायल हुए – हर्ष अग्रवाल, आयुषी अग्रवाल, दीपांशु मित्तल व तनयं मित्तल एक ही परिवार के थे। वे बुरी तरह से ज़ख्मी हैं उन्हें निजी अस्पताल में डायल 112 पुलिसकर्मियों की मदद से भर्ती कराया गया है।दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, कार चालक रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस दुर्घटना में कार में सवार चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। बताया जा रहा है की सड़क दुर्घटना की जानकारी स्थानीय दुकानदारों ने तत्काल डायल 112 को देते हुए राहत बचाव कार्य मे पुलिस से आने से पहले ही जुट गए।ततपश्चात पुलिस पूंजीपथरा तथा रायगढ़ से कोतवाली पुलिस टीम भी मौके पर आ गई। जहां घटनास्थल पर आकर बैगेर समय गवाए घायलो को उपचार के लिए एक निजी चिकित्सालय में ले जाकर भर्ती कराया गया है जहां उनकी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जबकि मृतक के शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवाया गया है।मृतक और कार सवार रायगढ़ में स्थानीय कारोबारी बताया जा रहा है। इस घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। जिसका असर सुबह तक नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…

41 minutes ago
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …

56 minutes ago
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…

1 hour ago
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…

1 hour ago
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…

2 hours ago
भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल  सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…

2 hours ago