छत्तीसगढ़

CG : SP का नारायणपुर मुठभेड़ पर खुलासा, मारे गए सभी माओवादी इनामी थे

दंतेवाड़ा । नारायणपुर के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के हिकुलनार और घमण्डी के बीच पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में मारे गए पांच नक्सलियों की शिनाख्त हो गई है। उक्त सभी नक्सली लीडरों पर राज्य शासन द्वारा 8 -8 लाख रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। गौरतलब है कि संयुक्त सुरक्षा बलों द्वारा विगत 72 घंटे तक नक्सली उन्मूलन अभियान चलाया गया। इसमें डीआरजी, एसटीएफ, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल आईटीबीपी और बीएसएफ के जवान शामिल थे। पुलिस के मैराथन अभियान के दौरान पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई। इसमें पांच सशस्त्र नक्सलियों को मार गिराया गया।

गुरुवार दोपहर उपमहानिरीक्षक कांकेर रेंज केएल ध्रुव और पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार ने बताया कि पीएलजीए कंपनी – 1 सीसी प्रोटेक्शन टीम मेंबर, राकेश (35 वर्ष), एडम वड्डे (40 वर्ष), कोंडा तोगड़ा (35 वर्ष), कमलू वड्डे (40 वर्ष) और फरसा तुमड़ा (30 वर्ष) को मार गिराया गया। उक्त सभी नक्सली लीडरों पर राज्य शासन द्वारा 8 -8 लाख रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस द्वारा माड़ बचाओ अभियान के अंतर्गत ऑपरेशन संचालित किया गया था। विगत 40 वर्षों से नक्सली गढ़ रहे माड़ डिवीजन को भय और आतंक से मुक्त करा लिया गया है।

विस्फोटक सामग्रियां बरामद संयुक्त पुलिस बलों और नक्सलियों के मध्य हिकुलनार और घमंडी के जंगलों में मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ के उपरांत पुलिस द्वारा घटनास्थल की तलाशी ली गई। जिसमें 303 बोर की बंदूक, 315 बोर की दो बंदूकें, दो मजल लोडिंग राइफल, एक बीजीएल लांचर और 6 बीजीएल सेल और डेटोनेटर प्रमुख रूप से बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्रियां बरामद की गई। संयुक्त पुलिस बलों द्वारा नक्सली उन्मूलन अभियान में निरंतर कामयाबी हासिल की जा रही है। इस दौरान डीआईजी कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, स्मृतिक राजनाला और रॉबिंसन गुडिय़ा मौजूद थे।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को करेंगे इंदौर से आबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई, बुधवार को इंदौर में मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025…

6 hours ago
दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद से मुक्ति के लिए केंद्र…

6 hours ago
एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

एमपी पुलिस के प्रमोशन में बड़ी चूक, दिवंगत पुलिसकर्मी का नाम सूची में, जीवित कर्मचारी परेशान

 इंदौर पुलिस विभाग में थोकबंद पदोन्नति के बाद हड़कंप मच गया है। सूची में गड़बड़ी…

6 hours ago
साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वनवासी एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के…

7 hours ago
अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

पत्थलगांव  टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की…

7 hours ago
जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई,…

7 hours ago