ग्वालियर
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का संकल्प ही विकास है। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार का बजट जनहित, विकास और प्रगति हितैषी है।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान मोहन यादव सरकार के बजट की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से विधानसभा में जो बजट पेश किया गया है, वह जनहित वाला है। इस बजट में सभी विभागों को आवंटित राशि में बढ़ोतरी की गई है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क सहित सभी विभागों के बजट को बढ़ाया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि इस बजट में सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा गया है। यह बजट विकास करने वाला है। भाजपा का संकल्प ही विकास है और राज्य सरकार के बजट में यह बात साफ दिखती है।
ज्ञात हो कि बुधवार को मोहन यादव सरकार की ओर से पहला पूर्ण बजट पेश किया गया। तीन लाख 65 हजार करोड़ के इस बजट में महिला, विकास, युवा और किसान सभी के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।
वहीं विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से सरकार पर बेरोजगारों, विद्यार्थियों समेत अन्य वर्गों के लिए कोई खास प्रावधान नहीं किए जाने का आरोप लगाया गया है। कहा है कि सत्ताधारी दल ने चुनाव के दौरान जो वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया गया है।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई, बुधवार को इंदौर में मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद से मुक्ति के लिए केंद्र…
इंदौर पुलिस विभाग में थोकबंद पदोन्नति के बाद हड़कंप मच गया है। सूची में गड़बड़ी…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वनवासी एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के…
पत्थलगांव टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई,…