देशभर में अनेक वारदातों को अंजाम दे चूका, एक लाख दस हजार का इनामी सूरज पादरी गिरफ्तार

शिवपुरी

अंतरराज्‍यीय बदमाश और एक लाख दस हजार रुपये के इनामी पारदी गिरोह के सरगना सूरज पारदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुभाषपुरा थानांतर्गत ग्राम सेंवढ़ा निवासी बदमाश सूरज पारदी को पुलिस ने बुधवार को गाराघाट के जंगल से गिरफ्तार किया है। आरोपित किसी वारदात की टोह में शिवपुरी आया हुआ था।

उल्लेखनीय है कि सूरज पारदी ने उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में इत्र व्यापारी विमलेश तिवारी के यहां 29 जून 2023 को डकैती की वारदात को अंजाम देकर 50 लाख रूपये के सोने-चांदी के जेवर, 7 लाख रुपये नकद व एक लाइसेंसी रिवाल्वर लूटी थी।

उक्त डकैती की वारदात में सूरज पारदी मोस्ट वांटेड अपराधी था। उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानुपर ने सूरज पारदी की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था। सूरज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई बार शिवपुरी आ चुकी थी तथा पत्र भी पुलिस को लिखे थे। पुलिस सूरज की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी, इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सूरज पारदी अपने घर सेंवढ़ा आया हुआ है।

इस पर पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर सुभाषपुरा थाना प्रभारी राजीव दुबे ने उसकी तलाश में सेंवढ़ा में दबिश दी तो वह वहां से फरार हो गया। पुलिस को इसी दौरान बुधवार की सुबह गाराघाट पुल के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस ने जब उसे रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक अवैध कट्टा मिल गया।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसकी पहचान सूरज पारदी पुत्र अनरथ पारदी उम्र 48 साल निवासी ग्राम सेंवढ़ा थाना सुभाषपुरा के रूप में हुई। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक की ओर से उप्र पुलिस को आरोपित की गिरफ्तारी के संबंध में सूचना दे दी गई है। वहां की एसटीएफ आकर शिवपुरी से सूरज पारदी की गिरफ्तारी करेगी।

सूरज पारदी के पास एक 315 बोर का लोडेड देशी कट्टा, 3 जिंदा राउण्ड एवं 27 हजार 500 रुपये नकद मिले हैं। सूरज पारदी पर हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, चोरी जैसे गंभीर अपराधों के मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश एवं राजस्थान राज्यों में कुल 22 अपराध पंजीबद्ध हैं। अन्य अपराधों और इनाम के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

स्वीकारी ठेकेदार से लूट और सांकड़े हनुमान मंदिर की चोरी
पुलिस ने जब गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की तो उसने 24-25 जून की दरम्यानी रात गाराघाट पर पीडब्ल्यूडी ठेकेदार की कार पंक्चर कर लूट की वारदात को स्वीकार किया। ठेकेदार अनिल भारद्वाज से सूरज पारदी ने लूट उस समय की थी जब वह भोपाल से लौट कर गोहद जा रहे थे।

बदमाश ठेकेदार से सोने की चेन, सोने की अंगूठी 2 एवं 1 लाख रुपये नकद लूट कर ले गए थे। इसके अलावा सूरज ने उसी रात सांकडे हनुमान मंदिर से छह हजार रुपये नकद व सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चुराने की वारदात स्वीकार की है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल

रायपुर  रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…

9 hours ago
वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

वक्फ बोर्ड स्कॉलरशिप से 850 छात्रों को मिला सहारा, CM बोले- शिक्षा ही बदलाव की ताकत

भोपाल  भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…

9 hours ago
त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

त्विषा केस: सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट ने दिया समय

भोपाल  भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…

9 hours ago
MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

MP का यह एयरपोर्ट जल्द जुड़ेगा दुनिया से, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सर्वे शुरू

भोपाल भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट "इंटरनेशनल एयरपोर्ट" के रूप में जाना जाता है। पिछले…

9 hours ago
रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री…

10 hours ago
नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

नरोत्तम मिश्रा की बढ़ सकती है सियासी भूमिका, BJP प्रदेश प्रभारी की बैठक से अटकलें तेज

दतिया   मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।…

10 hours ago