कोंडागांव जिला के केशकाल थाना से एक अजीब मामला सामने आया है। शादीशुदा दो सगी बहन अपने चार बच्चों के साथ 18 दिन से लापता हैं जिसके चलते ससुराल और मायके दोनों ही परिवार काफी चिंतित हैं। ससुराल पक्ष के लोगों ने गुम होने के एक सप्ताह बाद 26 जून को केशकाल थाना में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। यह पूरी घटना केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुरडीही और ग्राम ठाकुरपारा अड़ेंगा का है।
केशकाल थाना अंतर्गत ग्राम अड़ेंगा निवासी दो महिलाएं बीते 17 जून से रहस्यमय तरीके से लापता हो गई हैं, केशकाल पुलिस के मुताबिक कलेंद्री बाई पटेल 25 वर्ष व बुधयारिन पटेल उम्र 28 वर्ष दोनों निवासी ग्राम अड़ेंगा की रहने वाली है। दोनों सगी बहनें हैं, जो दिनांक 17 जून को अड़ेंगा से मायके नवागांव बेलर जिला धमतरी जाने के लिए निकली है उनके साथ 4 बच्चे भी हैं।
महिलाओं का मोबाइल भी बंद आ रहा है। बेलर नहीं पहुंचने से चिंतित परिजनों ने पहले आस पड़ोस व रिश्तेदारों के पास पहले पतासाजी की उसके सप्ताह भर बाद 26 तारीख को थाना केशकाल में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। एसडीओपी केशकाल भूपत धनेश्री ने बताया कि मामले में साइबर सेल की मदद से लापता लोगों की पता तलाश किया जा रहा है।
गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में राशन,…
पीएम जनमन आवास योजना के तहत निर्मित 200 घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य…
जगदलपुर, सुप्रीम कोर्ट के द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों…
प्रदेश में 24 जून को होगी ग्राम सभा, आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में राज्य…
धार इंदौर हाईकोर्ट द्वारा भोजशाला को मंदिर घोषित किए जाने के फैसले को एक माह…