छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : बाल संप्रेषण गृह से तीन नाबालिग लड़कियां फरार, तीनों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले

राजनांदगांव के बालिका संप्रेषण गृह से तीन नाबालिग लड़कियां फरार हो गई हैं। तीनों बालिकाओं पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें दो बालिकाओं पर धारा 302 का मामला दर्ज है। वहीं एक अन्य बालिका पर 294,323 और अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध है बलिका संप्रेषण गृह से भागे बालिकाओं की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

राजनांदगांव शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र के निलगिरी पार्क स्थित बालिका संप्रेषण गृह में निरूध्द तीन बालिकाएं जिनके ऊपर आपराधिक मामले दर्ज हैं। बालिका संप्रेषण गृह से भाग गई है तीनों नाबालिक बालिकाओं में दो के ऊपर धारा 302 का मामला दर्ज है, वही एक अन्य बालिका पर 294,323 और अन्य धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध है तीनों नाबालिक की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली पुलिस क्षेत्र में बालिकाओं की तलाश कर रही है। वहीं पूरे मामले में राजनांदगांव सीएसपी पुष्पेंद्र नायक ने बताया कि रात्रि हमें सूचना मिली की बालिका संप्रेषण गृह में निरूध्द तीन अपचारी बालिकाएं वहां के गार्ड को और वहां के हाउस मेड को बंधक बनाकर स्कूटी लेकर फरार हो गई है, उनकी तलाश के लिए हर संभव प्रयास की जा रही है। बहुत शीघ्र ही तीनों को पकड़ लिया जाएगा।

मामले में किसी भी कर्मचारी की संलिप्त अभी सामने नहीं आई है जांच की जा रही है वहां तैनात महिला होमगार्ड के द्वारा बहादुरी दिखाई गई लेकिन किसी भी तरीके से तीनों निकल भागने में कामयाब हुई।

kgnews

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

8 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

9 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

9 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

9 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

9 hours ago