छत्तीसगढ़

CG : सरगुजावासियों को 17 जुलाई को फिर रामलला के दर्शन का मौका मिलेगा

अम्बिकापुर रामलला के दर्शन का सरगुजा के श्रद्धालुओं को फिर से मौका मिलने जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी राम लला दर्शन (अयोध्या धाम)योजना अंतर्गत सरगुजा जिले से निर्धारित कोटा में आगामी 17 जुलाई को स्पेशल ट्रेन आस्था के जरिए श्रद्धालु दर्शन को निकलेंगे। पूर्व यात्रा की भांति इस बार भी जिले से निर्धारित कोटा अनुसार अनुरक्षक सहित 170 दर्शनार्थी भेजे जाने हैं। यात्रा 17 जुलाई को शुरू होगी और 20 जुलाई को समाप्त होगी। कलेक्टर विलास भोसकर ने यात्रा हेतु आवेदन लेने और सूची तैयार कर आगामी समय सीमा की बैठक में प्रस्तुत करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।

योजना के नोडल अधिकारी ने बताया कि आगामी 17 जुलाई को दर्शन हेतु श्रद्धालु निकलेंगे। यात्रा हेतु अगस्त और सितंबर माह की तिथियां भी निर्धारित कर दी गई हैं। अगस्त में 14 अगस्त और सितंबर में 10 सितंबर को यात्रा होगी। जिले से भेजे जाने वाले तीर्थ यात्रियों में नगर निगम के लिए 30, प्रत्येक नगर पंचायत के लिए 07 और जनपद पंचायतों के 17, कुल 170 सीट आबंटित किया गया है, जिनमें अनुरक्षक भी शामिल हैं।

बता दें कि रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी।  इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा।

kgnews

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

7 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

7 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

7 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

8 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

8 hours ago