भोपाल.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को उज्जैन में 6 करोड़ 40 लाख की लागत से नवनिर्मित संयुक्त भवन तहसील कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यालय के विभिन्न कक्षों का अवलोकन भी किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर में बादाम का पौधा रोपा।
नवीन भवन में उज्जैन नगर तहसील और कोठी महल तहसील कार्यालय संचालित किया जाएगा। संयुक्त तहसील कार्यालय भवन का निर्माण 6 करोड़ लाख रूपये की लागत से किया गया है। इसका निर्माण 2450 वर्गमीटर में किया गया। जिसमें भू-तल 1180 वर्गमीटर, प्रथम तल 1180 वर्गमीटर एंव वरांडा व पोर्च 90 वर्गमीटर में निर्मित किया गया है।
क्षेत्रीय सांसद श्री अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद श्री बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज, विधायक श्री अनिल जैन कालूखेड़ा, पूर्व विधायक श्री राजेंद्र भारती सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा संभागायुक्त उज्जैन श्री संजय गुप्ता, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, एसपी श्री प्रदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…
भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…
भोपाल मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…
भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…
भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…
रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…