देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने 6 नए ऑनलाइन कोर्स तैयार किए, सितंबर से शुरू होंगी कक्षाएं

इंदौर
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने 6 नए ऑनलाइन कोर्स तैयार किए हैं। ये मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेस (मूक्स) के माध्यम से SWAYAM पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे, जिसमें फोटोग्राफी, टैक्स और विज्ञापन पर पाठ्यक्रम आधारित है। इनके लिए अगले सप्ताह से पंजीयन शुरू हो चुके हैं। इसमें देशभर के विद्यार्थी आवेदन कर रहे हैं। ऑनलाइन पाठ्यक्रम की कक्षाएं सितंबर से शुरू की जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक ये पाठ्यक्रम इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड रिसर्च सेंटर (ईएमआरसी) ने बनाए हैं, जिसमें विषय विशेषज्ञों ने कंटेंट तैयार किया है।
 
बेसिक्स ऑफ फोटोग्राफी, इनकम टैक्स लॉ एंड प्रैक्टिस, कंप्यूटर फंडामेंटल्स, इंट्रोडक्शन टू एडवरटाइजिंग, सोशियोलाजी आफ किनशिप, बेसिक्स ऑफ डिजिटल मार्केटिंग पाठ्यक्रम बनाए हैं। इन्हें मिलाकर विश्वविद्यालय अभी तक 40 से ज्यादा पाठ्यक्रम बना चुका है।

ये होगा शुल्क
ऑनलाइन पाठ्यक्रम के माध्यम से अध्ययन करने वाले इच्छुक विद्यार्थी पोर्टल www.swayam.gov.in पर जाकर निशुल्क रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अंतिम तिथि 31 अगस्त 2024 है। अधिकारियों के मुताबिक सफलतापूर्वक पाठ्यक्रम पूर्ण होने के बाद प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए सामान्य वर्ग को 1000 और आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को 500 शुल्क देना होगा।
 
विद्यार्थियों के लिए काफी ज्यादा उपयोगी
कुलगुरु प्रो. रेणु जैन का कहना है कि विश्वविद्यालय इस राष्ट्रीय स्तर की परियोजना में शामिल होकर एक महत्वपूर्ण योगदान कर रहा है। यह पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय व अन्य विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी है। ईएमआरसी के निदेशक डॉ. चंदन गुप्ता ने कहा कि ऑनलाइन कोर्स के क्रेडिट पॉइंट भी विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। ये अंक उनके मूल पाठ्यक्रम में शामिल होंगे। बस इसके लिए छात्र-छात्राओं को अलग से परीक्षा देनी होगी। मूल पाठ्यक्रम करने के दौरान भी ये ऑनलाइन कोर्स कर सकेंगे।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

2 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

3 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

3 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

3 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

3 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

3 hours ago