छत्तीसगढ़

CG : पेट्रोल पंप में लगी भीषण आग, मचा हड़कप… कई वाहन चपेट में

कोरबा कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत इमली छापर स्थित मुस्कान पेट्रोल पंप में रात लगभग दो बजे वक्त हड़कंप मच गया। जब पंप परिसर में खड़ी चार वाहनों में भीषण आग लग गई। पहले तो पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने अपने स्तर पर उस चारपहिया वाहन में लगी आग पर काबू पाया। पेट्रोल पंप में रखें अग्नि शामक यंत्र, रेत और पानी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग तेज हवाओं के साथ फैलने लगी और एक-एक कर चार वाहन चपेट में स्कूटी, मालवाहक ऑटो और क्रेन तक जा पहुंची।

घटना की सूचना पर कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा, एस आई राकेश गुप्ता,आरक्षक लेखराम धीरहे मौके पर पहुंचे और मौके पर जाम भीड़ को आग से दूर रहने की हिदायत दी।साथ ही देते घटनास्थल से नजदीक एसईसीएल कुसमुंडा की दमकल विभाग के साथ कोरबा से दमकल विभाग के वाहन को जल्द से जल्द घटनास्थल पर पहुंचने निर्देश दिया गया।

पेट्रोल पंप से उठी आग की चिंगारी ने एक-एक कर चार वाहन को स्वाहा कर दिया। लगभग एक घंटे बाद महज एक किलोमीटर दूर एसईसीएल की दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और जो वाहनों में अंतिम आग बची थी। उसे बुझाने का काम किया। एसईसीएल दमकल वाहन के पहुंचते ही कोरबा की कोर से एक और दमकल वाहन मौके पर पहुंच चुकी थी।

फिलहाल, दमकल विभाग के वाहनों को वजह से आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। वाहनों के नुकसान के अलावा किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों को लेकर प्रथम दृष्टया पेट्रोल टंकी परिसर में खड़ी डीजी वाहन में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। कुसमुंडा पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

CG : वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले उर्वरक की 11 बोरियां जब्त…

CG : वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले उर्वरक की 11 बोरियां जब्त…

कृषि विभाग की सख्त कार्रवाईकिसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने राज्यभर में निरीक्षण अभियान जारी…

2 minutes ago
CG : मानसून में बढ़ा गलघोंटू बीमारी का खतरा, पशुपालकों से समय पर टीकाकरण कराने की अपील…

CG : मानसून में बढ़ा गलघोंटू बीमारी का खतरा, पशुपालकों से समय पर टीकाकरण कराने की अपील…

पशुधन की सुरक्षा के लिए राज्यभर में सतर्कता एवं निगरानी बढ़ाने के निर्देश रायपुर ।…

15 minutes ago
CG : सुशासन तिहार के दौरान जिले मेें प्राप्त 507 आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण…

CG : सुशासन तिहार के दौरान जिले मेें प्राप्त 507 आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण…

ग्रामीण आजीविका को नई दिशा देने का बना प्रभावी अभियान रायपुर । सुशासन तिहार केवल…

20 minutes ago
CG : रायपुर में ट्रैफिक जवानों के लिए एसी हेलमेट का ट्रायल शुरू…

CG : रायपुर में ट्रैफिक जवानों के लिए एसी हेलमेट का ट्रायल शुरू…

रायपुर । भीषण गर्मी में घंटों सड़क पर ड्यूटी देने वाले ट्रैफिक जवानों को राहत…

22 minutes ago
CG : बस स्टैंड स्थित जनरल स्टोर में चोरी, शटर तोड़कर 4 हजार रुपए लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश…

CG : बस स्टैंड स्थित जनरल स्टोर में चोरी, शटर तोड़कर 4 हजार रुपए लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश…

कोरबा । कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत छुरी कला के बस स्टैंड स्थित भूमि…

28 minutes ago
CG : मरीन ड्राइव चौक पर हिट एंड रन: अज्ञात कार की टक्कर से बुलेट सवार युवक घायल…

CG : मरीन ड्राइव चौक पर हिट एंड रन: अज्ञात कार की टक्कर से बुलेट सवार युवक घायल…

रायपुर । राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव चौक के पास शंकर नगर रोड पर शुक्रवार…

34 minutes ago