रीवा
सोमवार सुबह शहर के सिरमौर चौराहा स्थित फ्लाइओवर पर सड़क हादसा हो गया। बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। कार की टक्कर के बाद युवक ओवरब्रिज से उछलकर नीचे गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
पुलिस के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक सवार सगे भाई हैं। करहिया सब्जी मंडी में सब्जी का व्यापार करते हैं। मृतक का नाम अमृतलाल जायसवाल (28) है। घायल का नाम प्रदीप जायसवाल (25) है। दोनों शहर के समान थाना के बेलौहा मोहल्ले में रहते हैं। मूल रूप से नईगढ़ी के रहने वाले हैं। फिलहाल मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
महासमुंद । राज्य शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों तक तेजी और…
रायपुर. : कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने और किसानों को आधुनिक तकनीकों से…
प्रतिदिन 1000 विद्यार्थी कर रहे अध्ययन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बना प्रमुख केंद्र सेंट्रल…
दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा जिले के गीदम में 61 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी का…
उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है।…
दुर्ग । एकीकृत बाल विकास परियोजना अहिवारा के अंतर्गत स्वीकृत पदों की पूर्ति हेतु 11…