बदमाश की पुलिस के सामने धरी की धरी रह गई बदमाशी, भगवान हनुमान के सामने अपराध छोड़ने की खाई शपथ

 कटनी

कटनी के कुख्यात बदमाश मनीष जायसवाल जो 2 दशक तक शहर में अपने दम पर अवैध वसूली, अपहरण, हत्या, गवाहों को डराने-धमकाने जैसे मामलों को अंजाम दिया है। अब उस पर पुलिस के शिकंजा कस चुका है। पुलिस ने पकड़ा और जुलूस निकाला तो उसने कान पकड़े और भगवान के समाने हाथ जोड़ते हुए नजर आया कि अब अपराध नहीं करूंगा।

डियो दो अलग-अलग जगहों का है। पहला वीडियो कटनी पुलिस कंट्रोल रूम का है, जहां प्रेसवार्ता दौरान जब एसपी अभिजीत रंजन ने मनीष जायसवाल और अमन राठौर से पूछा- बताओ अब बदमाशी करोगे? अपराध करोगे? दोनों ने कान पकड़कर कहा- "नहीं" और गलत कामों से हाथ जोड़ लिए। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि पकड़े गए कुख्यात अपराधी मनीष जायसवाल पर 26 प्रकरण दर्ज है। उसका चेला अमन राठौर जिस पर हत्या, अवैध वसूली, मारपीट जैसे चार संगीन मामले दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक दोनो आरोपी दो देशी पिस्टल, तीन कारतूस, दस किलो गांजा सहित कार में धराए है। इस दौरान पुलिस ने मनीष जायसवाल और अमन राठौर को न्यायालय के समक्ष पेश करने से पहले दोनों का जिन क्षेत्रों में खौफ था, वहां से हथकड़ियों में बांधकर जुलूस निकाला। भगवान दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के सामने अपराध छोड़ने की शपथ दिलाई। एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि आरोपी मनीष जायसवाल नए उम्र के लड़कों को अपराध में खींचने के लिए पार्टी और पैसों का लालच दिया करता है। हमारी कोशिश है कि इन पर नई धारा 111 के तहत प्रकरण दर्ज किया जाए ताकि कटनी में शांति व्यवस्था कायम रह सके।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

जबलपुर के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 07 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

जबलपुर के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 07 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  जबलपुर जिले के थाना मझौली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

8 hours ago
छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन

छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन

रायपुर छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण संचालनालय…

8 hours ago
रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रायपुर केंद्रीय मंत्री  गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए विभागीय…

8 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

नरसिंहपुर पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

  भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही…

8 hours ago
फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में संस्कृति विभाग एवं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास…

8 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को दी बधाई

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की द्वितीय अवसर की परीक्षा-…

8 hours ago