अभिनेता सुनील शेट्टी ने इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय के साथ किया पौधरोपण, क्या राजनीति में आएंगे?

इंदौर

 मध्य प्रदेश में एक निजी परफ्यूम की ब्रांडिंग करने के लिए अभिनेता सुनील शेट्टी  इंदौर पहुंचे. यहां उन्होंने परफ्यूम लॉन्च किया. यहां उन्होंने शहर के स्वच्छता की जमकर तारीफ की. वहीं मंत्री कैलाश निजयवर्गीय के साथ 'एक पौधा मां के नाम' अभियान में शामिल होकर पौधरोपण भी किया. इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि इंदौर मुंबई से ज्यादा ग्रीन है और स्वच्छ भी है.

राजनीति के सवाल अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा कि उनका अभी राजनीति में आने का कोई मूड नहीं है, जो चल रहा है और जैसा चल रहा है वह सब ईश्वर की कृपा से अच्छा है. मैं अपने भारत देश से बहुत प्रेम करता हूं और बॉर्डर फिल्म बनाने के बाद यह प्रेम और बढ़ा. इसलिए राजनीति में जाने का तो कोई मूड नहीं है और मैं जनता की सेवा अपने हिसाब से करता हूं.

सुनील ने इंदौर के स्वच्छता की तारीफ की
सुनील शेट्टी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इंदौर के हरियाली और स्वच्छता की जितनी तारीफ की जाए कम है. उन्होंने कहा कि हरियाली का श्रेय जनता को जाता है. वहीं ओटीटी को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब उन्होंने कहा कि नए फिल्म कलाकार सिनेमा के बजाय ओटीटी पर अपना करियर बनाने आ रहे हैं और आना भी चाहिए, लेकिन ओटीटी पर भाषा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है और उस पर नियंत्रण भी होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि कोशिश की जानी चाहिए किसी तरह की आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ना किया जाए. हेरा-फेरी मूवी को लेकर उन्होंने कहा कि मेरे जीवन का यह सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट है, क्योंकि इस फिल्म को बनाने के बाद लोगों ने मेरे कॉमेडी वाले कैरेक्टर को बहुत पसंद किया था और आज भी लोग इस मूवी को खूब चाहते हैं.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

मात्र 5 रुपये में 1 लाख 10 हजार से अधिक किसानों को मिला नया स्थाई कृषि पंप कनेक्शन

मात्र 5 रुपये में 1 लाख 10 हजार से अधिक किसानों को मिला नया स्थाई कृषि पंप कनेक्शन

भोपाल राज्‍य शासन द्वारा घोषित 'किसान कल्याण वर्ष 2026' के अंतर्गत किसानों को सिंचाई पम्‍प…

32 minutes ago
प्रदेश के बंगला पान की महक पड़ोसी देशों तक

प्रदेश के बंगला पान की महक पड़ोसी देशों तक

प्रदेश के बंगला पान की महक पड़ोसी देशों तक पान की खेती को प्रोत्साहित करने…

36 minutes ago
बैंगन के दाम गिरने से परेशान किसान ने उजाड़ी चार बीघा फसल

बैंगन के दाम गिरने से परेशान किसान ने उजाड़ी चार बीघा फसल

 बड़वानी  जिले के ग्राम करी में बैंगन की फसल के दाम नहीं मिलने से परेशान…

37 minutes ago
90 डिग्री ओवरब्रिज सुधारने उतरे IIT भुवनेश्वर के एक्सपर्ट, अब बाकी पुलों पर उठे सवाल

90 डिग्री ओवरब्रिज सुधारने उतरे IIT भुवनेश्वर के एक्सपर्ट, अब बाकी पुलों पर उठे सवाल

भोपाल मध्य प्रदेश में रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) और फ्लाईओवर के निर्माण में सामने आ…

46 minutes ago
भगवान बिरसा मुण्डा योजना से बदली झाबुआ के अर्पित की जिंदगी, अमूल पार्लर खोल बने आत्मनिर्भर

भगवान बिरसा मुण्डा योजना से बदली झाबुआ के अर्पित की जिंदगी, अमूल पार्लर खोल बने आत्मनिर्भर

सफलता की कहानी भगवान बिरसा मुण्डा योजना से झाबुआ के अर्पित बने आत्मनिर्भर  शुरू किया…

1 hour ago
सिवनी-छिंदवाड़ा-सावनेर फोरलेन से बदलेगी तस्वीर, MP-महाराष्ट्र के बीच मिलेगी हाई स्पीड कनेक्टिविटी

सिवनी-छिंदवाड़ा-सावनेर फोरलेन से बदलेगी तस्वीर, MP-महाराष्ट्र के बीच मिलेगी हाई स्पीड कनेक्टिविटी

सिवनी/छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच संपर्क पहले की तुलना में आधुनिक और सुरक्षित…

1 hour ago