राजनांदगांव| दिल्ली पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा अनाया श्रीवास्तव ने अंतरराष्ट्रीय स्पेल बी कॉम्पिटिशन परीक्षा में स्वर्ण पदक जीता। वे कक्षा चौथी की छात्रा हैं। कॉम्पीटिशन को हमिंग बर्ड एजुकेशन लिमिटेड ने आयोजित किया था। इसी के अंतर्गत जोन स्तर पर 27वां एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 72वां स्थान प्राप्त किया। इसके लिए अनाया श्रीवास्तव को हमिंग बर्ड लिमिटेड के सीईओ पियूष खत्री ने स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र एवं नकद राशि देकर पुरस्कृत किया। अनाया श्रीवास्तव एम्स रायपुर में पदस्थ डॉ. चंद्रशेखर श्रीवास्तव व डॉ. गरिमा श्रीवास्तव की पुत्री तथा वरिष्ठ पत्रकार सुनील श्रीवास्तव की भतीजी व बृजभूषण लाल एवं शैल श्रीवास्तव की पोती है।
Home »









