अलीराजपुर की प्राचीन बावड़ी को मिल गया नया जीवन

भोपाल

प्रदेश में 'जल गंगा संवर्धन' अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में प्राचीन बावड़ी एवं जल-संरचनाओं का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। अलीराजपुर जिले में जोबट स्थित देव स्थान पर बनी प्राचीन बावड़ी का सफाई और जीर्णोद्धार किया गया।

बावड़ी में लम्बे समय से गाद, मिट्टी और कचरा निकालने का कार्य जिला प्रशासन, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से किया गया। प्राचीन बावड़ी में लगे पीपल के पौधों को सुरक्षित निकाल कर अन्य स्थान पर रोपण किया गया। करीब 60 फीट गहरी बावड़ी वर्ष 1906 की है। प्राप्त शिलालेख के अनुसार बावड़ी का निर्माण तत्कालीन नगर कोतवाल ने कराया था। बावड़ी के सफाई कार्य में 10 ट्रॉली गाद और कचरा निकाला गया है।

बावड़ी का जीर्णोद्धार किया गया है। सुरक्षा के लिये मुंडेर बनाई गई है। इसके साथ ही हैण्डपंप भी लगाया गया है। हैण्डपंप से अब मंदिर परिसर में भक्तों को साफ पानी मिल रहा है। बावड़ी की सीढ़ियों पर जाली लगाकर उसे और सुरक्षित किया गया है।

इंदौर संभाग में कमिश्नर श्री दीपक सिंह के मार्गदर्शन में संभाग के सभी जिलों में प्राचीन बावड़ी और जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। अलीराजपुर कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर ने बताया कि अलीराजपुर में अनेक प्राचीन बावड़ियां हैं, इन्हें चिन्हित कर इनके जीर्णोद्धार के लिये कार्य-योजना बनाकर काम शुरू कर दिया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक कर सकते है निःशुल्क ऑनलाइन पंजीयन …

CG : नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक कर सकते है निःशुल्क ऑनलाइन पंजीयन …

पीएम स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, केनापारा बैकुण्ठपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए…

6 seconds ago
CG : नारायणपुर का नया सवेरा : ईंट-गारे के भवनों से लिखी जा रही ग्रामीण सशक्तिकरण की नई इबारत

CG : नारायणपुर का नया सवेरा : ईंट-गारे के भवनों से लिखी जा रही ग्रामीण सशक्तिकरण की नई इबारत

रायपुर, बस्तर अंचल का नारायणपुर जिला आज बदलाव की एक जीवंत मिसाल बनकर उभर रहा…

33 seconds ago
CG : दो मालवाहक को पुलिस ने किया जब्त, 28 लाख का कबाड़ जब्त …

CG : दो मालवाहक को पुलिस ने किया जब्त, 28 लाख का कबाड़ जब्त …

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में संचालित "ऑपरेशन…

8 minutes ago
खरगोन की पहली महिला DIG बनीं सिमाला प्रसाद, पदभार संभालते ही अवैध हथियार और गांजा खेती पर सख्ती के संकेत

खरगोन की पहली महिला DIG बनीं सिमाला प्रसाद, पदभार संभालते ही अवैध हथियार और गांजा खेती पर सख्ती के संकेत

खरगोन खरगोन में निमाड़ रेंज की पहली महिला डीआईजी सिमाला प्रसाद ने शुक्रवार को अपना…

52 minutes ago
CG High Court: ऑयल कंपनी का अनुबंध रद्द करना सही, लेकिन देरी पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना

CG High Court: ऑयल कंपनी का अनुबंध रद्द करना सही, लेकिन देरी पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) द्वारा एक महिला आवेदक का प्रारंभिक अनुबंध…

1 hour ago
CG : जमीन विवाद में तलवार लहराया, सूरजपुर से बड़ा मामला आया सामने …

CG : जमीन विवाद में तलवार लहराया, सूरजपुर से बड़ा मामला आया सामने …

सूरजपुर। जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र के ग्राम बांसपारा में खेती और जमीन विवाद को…

2 hours ago