जनता व जनप्रतिनिधियों ने 12 घंटे में 11 लाख पौधे रोपने का संकल्प लिया था, जिसे साढ़े नौ घंटे में ही पूरा किया

इंदौर
इंदौर ने आज एक नया इतिहास लिख दिया। मध्य प्रदेश शासन के महाअभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत यहां की जनता व जनप्रतिनिधियों ने 12 घंटे में 11 लाख पौधे रोपने का संकल्प लिया था, जिसे तय समय से पहले साढ़े नौ घंटे में ही पूरा कर लिया गया। इंदौर की रेवती रेंज पहाड़ियों पर सुबह 7 बजे से शुरू हुआ पौधारोपण का सिलसिला शाम 7 बजे तक चला। लक्ष्य शाम 7 बजे तक 11 लाख पौधे रोपने का था, लेकिन शाम 4.30 बजे तक पौधारोपण का आंकड़ा 12 लाख से ऊपर पहुंच चुका था। इसके बाद भी पौधारोपण जारी रहा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इसमें शामिल हुए और अपनी मां के नाम पीपल का पौधा रोपा।

एक ही दिन में पौधारोपण का बना रिकॉर्ड
एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में पौधारोपण कर इंदौर ने असम का एक दिन में 9 लाख 26 हजार पौधे रोपने का रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम के 300 से अधिक सदस्य पौधारोपण स्थलों पर मौजूद रहे और डिजिटल रिकॉर्ड बनाते रहे। देर शाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव को इंदौर की इस उपलब्धि का प्रमाण पत्र प्रदान किया।
 
पौधों को बच्चों की तरह बड़ा करें
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार दोपहर करीब सवा एक बजे रेवती रेंज पहुंचे। मुख्यमंत्री मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी उनके साथ थे। पौधारोपण करने पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि जो पौधे रोपे गए हैं, उन्हें बच्चे की तरह बड़ा करना होगा। यही पौधे पेड़ बनकर मां की तरह आपका ध्यान रखेंगे।

ग्रीन सिटी बनेगा इंदौर
शाह ने कहा, इंदौर स्वच्छता, स्वाद, सुशासन और सहयोग के लिए तो पहचाना जाता ही है, आज से यह शहर एक पेड़ मां के नाम अभियान में सहभागिता के लिए भी पहचाना जाएगा। इंदौर मेट्रो सिटी, क्लीन सिटी, शिक्षा हब तो पहले से ही है, अब यह ग्रीन सिटी के नाम से भी पहचाना जाएगा।

मप्र भारत का फेफड़ा
शाह ने कहा, मैं मप्र को भारत का फेफड़ा कहता हूं। यहां 31 प्रतिशत वनक्षेत्र है। देश के करीब 12 प्रतिशत वन मप्र में हैं। प्रधानमंत्री ने जब देश की 130 करोड़ जनता से पौधारोपण का आह्वान किया था, तब पता नहीं था कि यह एक महाअभियान बन जाएगा। आज देश का हर व्यक्ति पौधा लगाकर अपनी मां को धरती मां को प्रमाण कर रहा है। इंदौर में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व इंदौर मेयर पुष्यमित्र विजयवर्गीय गाने पर झूमे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

4 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

4 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

4 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

4 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

4 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

4 hours ago