कॉलेज का उद्घाटन कर एग्जाम हॉल में परीक्षा देने बैठ गईं बीजेपी विधायक कंचन तनवे

खंडवा
 मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। विधायक बनने के बाद खंडवा विधायक कंचन तनवे ने अपनी पढ़ाई जारी रखी है। उन्होंने अभी तक ग्रेजुएशन नहीं किया है। विधायक कंचन तनवे डिस्टेंस एजुकेशन से ग्रेजुएशन कर रही हैं। उनका इन दिनों एग्जाम चल रहा है। परीक्षा केंद्र खंडवा स्थित एसएन कॉलेज हैं। यह कॉलेज प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में अपग्रेड हो गया है। रविवार को इसका उद्घाटन था। ऐसे में विधायक कंचन तनवे ही फीता काटने कॉलेज पहुंची थीं। फीता काटने के बाद वह इसी कॉलेज में परीक्षा देने बैठ गईं।

एमपी में 55 पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत

दरअसल, मध्य प्रदेश 55 कॉलेज पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में अपग्रेड हुए हैं। रविवार को गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के 55 कॉलेजों का शुभारंभ किया है। ये कॉलेज हर एक जिले में है। गृह मंत्री अमित शाह इंदौर से कॉलेज की शुरुआत कर रहे थे। इस दौरान जिलों में वहां के स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद थे। खंडवा में विधायक कंचन तवे स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ थीं। उन्होंने कॉलेज के उद्घाटन के लिए फीता काटा है।

परीक्षा देने बैठ गईं विधायक कंचन तनवे

फीता काटने के बाद विधायक कंचन तनवे परीक्षा हॉल में जाकर परीक्षा देने के लिए बैठ गईं। उनकी परीक्षा दूसरी पाली में थी। समय दो से पांच बजे तक का था। आम छात्रों की तरह ही क्लासरूम में बैठकर वह परीक्षा दे रही थीं। इस दौरान अन्य छात्र भी थे। परीक्षा पास करने के बाद विधायक कंचन तनवे ग्रेजुएट हो जाएंगी।

बीएसडब्ल्यू की परीक्षा दे रहीं

विधायक कंचन तनवे चित्रकूट विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ सोशल वर्क में स्नातक कर रही हैं। उसका सेंटर खंडवा स्थित एसएन कॉलेज में थे। वह डेढ़ बजे कॉलेज का उद्घाटन करने पहुंची थीं। कॉलेज के उद्घाटन के बाद आधे घंटे तक वहां इंतजार करती रहीं। इसके बाद परीक्षा हॉल में एग्जाम देने पहुंचीं। कंचन तनवे ने कहा कि पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती है। मेरी शादी आठवीं में हो गई थी। इसके बाद भी तमाम व्यस्तताओं के बीच हमने पढ़ाई जारी रखी है।

गौरतलब है कि कंचन तनवे पहली बार विधायक बनी हैं। इससे पहले वह खंडवा में जिला पंचायत की अध्यक्ष थीं। बहुत कम समय में सियासत में उन्होंने एक मुकाम हासिल की है। 23 जुलाई तक इसी कॉलेज में कंचन तनवे का पेपर है। वह सादगी के साथ आकर यहां परीक्षा दे रही हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे 5 नए मेडिकल कॉलेज, NMC की मंजूरी

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे 5 नए मेडिकल कॉलेज, NMC की मंजूरी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) से…

30 minutes ago
ज़िला अस्पतालों के उन्नयन एवं पद स्वीकृति की कार्यवाही प्राथमिकता से करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

ज़िला अस्पतालों के उन्नयन एवं पद स्वीकृति की कार्यवाही प्राथमिकता से करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

ज़िला अस्पतालों के उन्नयन एवं पद स्वीकृति की कार्यवाही प्राथमिकता से करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री…

35 minutes ago
धार की 900 साल पुरानी प्रतिमा पर बड़ा खुलासा: जिसे सरस्वती समझा गया, वह निकली देवी गायत्री

धार की 900 साल पुरानी प्रतिमा पर बड़ा खुलासा: जिसे सरस्वती समझा गया, वह निकली देवी गायत्री

धार मध्य प्रदेश के भोपाल स्टेट म्यूजियम में रखी 12वीं सदी की मूर्ति को लेकर…

1 hour ago
कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू

कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू

कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू ​13 से…

1 hour ago
पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, भूपेश बघेल समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, भूपेश बघेल समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर. वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल स्व. मोतीलाल…

2 hours ago
MP Weather Update: 22 जिलों में आज बूंदाबांदी के आसार, 16 जुलाई से एक्टिव होगा नया सिस्टम, फिर होगी भारी बारिश

MP Weather Update: 22 जिलों में आज बूंदाबांदी के आसार, 16 जुलाई से एक्टिव होगा नया सिस्टम, फिर होगी भारी बारिश

भोपाल  मध्य प्रदेश में देर से पहुंचे मानसून की रफ्तार फिलहाल थम गई है. राज्य…

2 hours ago