महासमुंद । महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2024 से अब तक 203.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा महासमुंद तहसील में 280.0 मिलीमीटर, बसना में 243.6 मिलीमीटर, सरायपाली में 215.6 मिलीमीटर, बागबाहरा में 185.0 मिलीमीटर, पिथौरा में 178.7 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 119.9 मिलीमीटर कोमाखान तहसील में दर्ज की गई। आज 15 जुलाई को 5.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में बागबाहरा तहसील में 19.0 मिलीमीटर, महासमुंद में 4.4 मिलीमीटर, सरायपाली में 4.0 मिलीमीटर, बसना में 3.2 मिलीमीटर, कोमाखान में 1.4 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 0.9 मिलीमीटर पिथौरा तहसील में दर्ज की गई।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *