भोपाल
आम आदमी को महंगाई के इस दौर में घर-गृहस्थी चलाना मुश्किल होता जा रहा है तो वहीं इसी बीच दूध के दाम में दो रुपये का उफान और मुश्किलें बढ़ाएगा। दरअसल भोपाल सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित ने मंगलवार को दूध की नई दरें लागू कर दी है। यह दरें बुधवार से प्रभावशील हो जाएंगी। नई दरों के अनुसार एक लीटर फुल क्रीम दूध (गोल्ड) अब 65 रुपये हो जाएगा। जो अभी तक 63 रुपये में बेचा जा रहा था। इस तरह इसकी कीमत में दो रुपये की वृद्धि की गई है।
पैकेटों पर छपी दरें मानी जाएंगी रद्द
सांची दुग्ध संघ द्वारा बताया गया कि परिवर्तन के बाद सांची दूध के पैकेटों पर छपी हुई पुरानी दरें रद्द मानी जाएंगी।इसके साथ ही सभी उपभोक्ताओं को अग्रिम कार्ड 16 जुलाई से 15 अगस्त तक की अवधि के लिए बनवाए गए हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को अग्रिम कार्ड की अंतर राशि जमा करनी होगी।
अनूपपुर. कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…
अनूपपुर. जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…
भोपाल. 17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…
जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…
अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…