दिग्विजय सिंह ने फिर की आएसएस की तारीफ, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले- ‘सीखो कुछ इनसे.

 जबलपुर
 मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सिविक सेंटर में चल रहे युवा कांग्रेस के धरने में पहुंचे। दिग्विजय सिंह ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि अगर आप लोगों को कुछ सीखना है तो आरएसएस से सीखो, जो कि हमारे मुख्य विरोधी हैं, लेकिन वो माइंड गेम खेलते हैं।

ना कभी प्रदर्शन करेंगे, ना कभी डंडे खाएंगे

दिग्विजय सिंह ने कहा कि आरएसएस ना कभी आंदोलन करेंगे, ना कभी प्रदर्शन करेंगे, ना कभी डंडे खाएंगे और ना ही कभी जेल जाएंगे लेकिन हम लोग को जरूर जेल भिजवांएगे। इसलिए उनसे कुछ सीखते हुए संकल्प लेना चाहिए। इतना सुनते ही धरना समाप्‍त कर दिया।

मध्य प्रदेश में परसेंटेज ऑफ इन्वेस्टमेंट महज सात ही है

पत्रकारों से कहा कि संस्कारधानी में 20 जुलाई को हो रही रीजनल इंडस्ट्री कन्क्लेव को लेकर मुख्यमंत्री समीक्षा कर रहे हैं, पर इसकी हकीकत यह है कि मध्य प्रदेश में परसेंटेज ऑफ इन्वेस्टमेंट महज सात ही है। प्रदेश में आज इन्वेस्टर सबमिट सिर्फ फोन एक्सचेंज करना और भाईचारा स्थापित करने तक ही सीमित रह गई हैं।

जबलपुर में होने वाली इंवेस्टरमीट का भी यही हाल हाेगा। इस मीट के दौरान बड़े-बड़े अधिकारी और निवेशक, उद्योगपति आपस में अपने संबंधों को मजबूत करते हैं लेकिन इसमें उद्यमियों का कुछ नहीं होता है और ना ही प्रदेश के युवकों को रोजगार मिलता है।

स्मार्टमीटर के पीछे चल रहे भ्रष्टाचार को उजागर किया

जबलपुर में लगाए जा रहे स्मार्टमीटर के पीछे चल रहे भ्रष्टाचार को उजागर करने नगर कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सराहा और कहा कि मोंटी कार्लो कंपनी स्मार्ट मीटर लगाने की जिम्मेदारी दी गई है, जो मुख्यतौर पर गुजरात की है। ये कंपनी खुद काम करने की बजाए पेटी पर काम दे रही है, जिससे मीटर की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

पौधारोपण में भी भ्रष्टाचार कर रही सरकार

पत्रकारों को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में चल रहे पौधारोपण में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। एक तरफ प्रदेश सरकार पेड़ कटवा रही है तो दूसरी तरफ पौधारोपण जैसे कार्यक्रम कर रही है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ प्रदेश मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री भी शामिल हो रहे हैं।

पौधे लगवाना, गड्डे करवाना फिर भ्रष्टाचार अभियान का काम

दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार का पौधारोपण अभियान रिकॉर्ड बनाने के होता हैं। जबकि आज पौधे लगवाना, गड्डे करवाना और फिर भ्रष्टाचार करना ही इस अभियान का काम रह गया है। 20 रुपए का गड्डा और 30 रुपए का पौधा।

एक पौधा लगाने में 50 रुपये सरकार खर्च कर रही है

अनुमानित एक पौधा लगाने में 50 रुपये मध्यप्रदेश सरकार खर्च कर रही है, जिससे यह समझा जा सकता है कि प्रदेशभर में पौधारोपण के नाम पर कितने करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीति में जन सेवा नहीं बल्कि धन सेवा के लिए आती है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा मालवा, धार में किसानों को मिलने लगा मुआवजा; ₹3,839 करोड़ की परियोजना को रफ्तार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा मालवा, धार में किसानों को मिलने लगा मुआवजा; ₹3,839 करोड़ की परियोजना को रफ्तार

 बदनावर   दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से मालवा को जोड़ने वाली 3,839 करोड़ रुपये की बदनावर-पेटलावद-थांदला-टिमरवानी फोरलेन परियोजना…

30 minutes ago
6 करोड़ में बना भोपाल का निशातपुरा स्टेशन, 2 साल से वीरान; न ट्रेन रुकती, न यात्री पहुंचते

6 करोड़ में बना भोपाल का निशातपुरा स्टेशन, 2 साल से वीरान; न ट्रेन रुकती, न यात्री पहुंचते

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का निशातपुरा रेलवे स्टेशन इन दिनों एक अजीबोगरीब वजह…

33 minutes ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई

भोपाल  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा राज्य के नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट…

10 hours ago
बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

बल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा…

10 hours ago
मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

रायपुर  छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन)…

10 hours ago
नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

10 hours ago