धीरे-धीर मानसून रफ्तार पकड़ रहा है, शिप्रा में आया पानी, नदी के बीच बने मंदिर डूबे

देवास
धीरे-धीर मानसून रफ्तार पकड़ रहा है। गत वर्ष की तुलना में वर्षा अभी कम है। दो दिनों से हो रही वर्षा से फसलों को जीवनदान मिला है। शिप्रा नदी में भी मंगलवार सुबह अच्छा पानी आया और नदी के बीच स्थित मंदिर आधे से ज्यादा डूब गए। बताया जा रहा है कि इंदौर व देवास में शिप्रा से लगे इलाकों में हुई वर्षा से शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ा। सांवेर क्षेत्र से कान्ह नदी का पानी भी शिप्रा में आया। इस सीजन में पहली बार शिप्रा में इतना पानी आया है। देवास जिले में 15 जुलाई को लगभग 45 मिमी औसत वर्षा हुई। इसी तरह एक जून से अभी तक जिले में 304.22 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है। गत वर्ष इसी अवधि में 314.51 मिमी वर्षा हुई थी।

उज्जैन में फिर उफनी शिप्रा, घाट के मंदिर डूबे
उज्जैन में लंबे इंतजार के बाद मंगलवार तड़के शहर में करीब 50 मिमी वर्षा हुई। इससे एक बार फिर शिप्रा नदी उफनी। रामघाट के मंदिर पानी में डूबे। नाले-नालियां चोक होने से कई सड़कें तालाब बन गईं। इससे आवाजाही में लोगों को परेशानी हुई। घुटनों तक पानी भरता देख नागरिकों ने नगर निगम को कोसा और स्टार्म वाटर प्रबंधन पर प्रश्न खड़े किए। शहर में मंगलवार शाम तक 232 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर बुधवार को हल्की वर्षा होने का अनुमान जताया है। शाजापुर में आवागमन प्रभावितशाजापुर में दो दिन से हो रही वर्षा से चीलर नदी में जल स्तर बढ़ा और एक घाट जलमग्न हो गया। दोपहर बाद घाट से पानी उतरा। लखुंदर, चीलर, कालीसिंध, पार्वती, नेवज, जमधड़ और अन्य नदियों में पानी का बहाव बढ़ा। इससे जिले में कई जगह आवागमन प्रभावित हुआ। कालापीपल-शुजालपुर क्षेत्र के गांवों में घरों में पानी घुस गया। शाजापुर-बिजाना मार्ग जाईहेड़ा स्थित पुलिया पर पानी आ जाने से बंद रहा। करेड़ी मार्ग स्थित जादमी-भदौनी मार्ग की पुलिया के ऊपर से बह रही लखुंदर नदी में जल स्तर और बढ़ गया। शुजालपुर में पानी की निकासी नहीं होने से वर्षा का पानी फ्रीगंज में गायत्री मंदिर परिसर में घुस गया। जिले में 28.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 बच्चों की मौत
धार में अर्जुन कालोनी क्षेत्र में फड़के स्टूडियो की पहाड़ी पर मंगलवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई। बच्चों के माता-पिता मजदूरी करने के लिए गए थे। ये बच्चे मैदान में खेल रहे थे, तभी अचानक वर्षा शुरू होने लगी। इससे बचने के लिए वे पेड़ के नीचे पहुंच गए। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरी और 15 वर्षीय पंकज, 10 वर्षीय गणेश तथा 10 वर्षीय विजय की मौत हो गई। शुभम का इलाज जिला चिकित्सालय की गहन चिकित्सा इकाई में चल रहा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : डॉक्टर बाल-बाल बचे सांप के काटने से, सरकारी हॉस्पिटल में हड़कंप …

CG : डॉक्टर बाल-बाल बचे सांप के काटने से, सरकारी हॉस्पिटल में हड़कंप …

कोरबा। शहर के मेडिकल अस्पताल में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब OPD में…

4 minutes ago
CG : किसान की मेहनत को मिट्टी में मिला रहे उत्पाती हाथियों का वीडियो वायरल …

CG : किसान की मेहनत को मिट्टी में मिला रहे उत्पाती हाथियों का वीडियो वायरल …

जशपुर। पत्थलगांव वन क्षेत्र के खड़ामाचा इलाके में पिछले करीब दो महीने से 12 हाथियों…

9 minutes ago
राजनांदगांव : पहल: आवासीय पट्टा और भूमि स्वामित्व के लिए सर्वे शुरू…

राजनांदगांव : पहल: आवासीय पट्टा और भूमि स्वामित्व के लिए सर्वे शुरू…

डोंगरगढ़| भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में आवासीय पट्टा और भूमि स्वामित्व सबसे प्रमुख…

13 minutes ago
राजनांदगांव : रातापायली के ग्राम पटेल ने किया कब्जा, एसडीएम से की शिकायत…

राजनांदगांव : रातापायली के ग्राम पटेल ने किया कब्जा, एसडीएम से की शिकायत…

डोंगरगांव , ग्राम रातापायली में शासकीय भूमि पर गांव के ही ग्राम पटेल और एक…

15 minutes ago
CG : ब्रेन की जांच होने लगी है बस्तर के सरकारी हॉस्पिटलों में …

CG : ब्रेन की जांच होने लगी है बस्तर के सरकारी हॉस्पिटलों में …

बस्तर। डिमरापाल स्थित कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (CCSH) में पहली बार ब्रेन की डिजिटल…

15 minutes ago
जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान…

18 minutes ago