जिपं. सीईओ ने जनसुनवाई में 65 आवेदन पत्रों में की सुनवाई

अनूपपुर

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित जन सुनवाई में आमजनता से मिले 65 आवेदन पत्रों में सुनवाई की। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।                   

जनसुनवाई में ग्राम देवहरा थाना चचाई की पुसनी बाई ने पट्टे की भूमि के राजस्व अभिलेख में नाम दर्ज कराने, जनपद पंचायत अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चोंड़ी के सरपंच धरम सिंह मार्को ने ग्राम चोंड़ी के शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटाए जाने, ग्राम हर्री तहसील अनूपपुर के रमेश प्रसाद राठौर ने भूमि का नक्‍शा तरमीम कराए जाने, ग्राम बरबसपुर (चोंड़ी) थाना कोतमा की तेरसिया बाई ने पति की मृत्यु होने पर संबल योजना के तहत सहायता राशि दिलाए जाने, ग्राम पपरौड़ी तहसील जैतहरी के फूलसाय ने हल्का पटवारी द्वारा भूमि का बंटवारा न किए जाने, ग्राम खमरौध तहसील पुष्पराजगढ़ के लालमन सिंह ने बीपीएल सूची में नाम जोड़ने, जनपद पंचायत अनूपपुर अंतर्गत ग्राम रेउंदा के रामावतार चौधरी ने ग्राम पंचायत रेउंदा में अमृत सरोवर निर्माण कार्य में ट्रैक्टर से मिट्टी फेंकने के कार्य में की गई मजदूरी का भुगतान न होने, वार्ड नं. 9 अनूपपुर निवासी बिहारीलाल शर्मा ने स्थाई रूप से विद्युत कनेक्‍शन दिलाए जाने, वार्ड नं. 10 अनूपपुर निवासी कविता वर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिए।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

पहली बार मीडिया के सामने आई सोनम रघुवंशी, चुप्पी तोड़ किए कई चौंकाने वाले खुलासे

पहली बार मीडिया के सामने आई सोनम रघुवंशी, चुप्पी तोड़ किए कई चौंकाने वाले खुलासे

इंदौर  राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी और फिलहाल जमानत पर रिहा सोनम रघुवंशी ने पहली…

25 minutes ago
राष्ट्रपति मुर्मु का कूनो दौरा आज, सहरिया आदिवासियों से करेंगी संवाद; चीता सफारी भी रहेगी खास आकर्षण

राष्ट्रपति मुर्मु का कूनो दौरा आज, सहरिया आदिवासियों से करेंगी संवाद; चीता सफारी भी रहेगी खास आकर्षण

ग्वालियर  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार, 22 जून को चीतों की धरती श्योपुर जिले स्थित कूनो…

35 minutes ago
सीमाओं की सुरक्षा की तरह महत्वपूर्ण है डेटा की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सीमाओं की सुरक्षा की तरह महत्वपूर्ण है डेटा की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज की सबसे मूल्यवान संपत्ति डेटा…

12 hours ago
सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी छह-सात माह में बड़े त्यौहार,…

12 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने…

13 hours ago
होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 महीने फंसे रहे छत्तीसगढ़ के नेवी अधिकारी रुद्रांश चौबे, बोले- सिर के ऊपर से गुजरती थीं मिसाइलें

होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 महीने फंसे रहे छत्तीसगढ़ के नेवी अधिकारी रुद्रांश चौबे, बोले- सिर के ऊपर से गुजरती थीं मिसाइलें

रायपुर. समुद्र के बीचों-बीच खड़ा एक कार्गो शिप, चारों तरफ युद्ध का साया, आसमान में…

13 hours ago