इंदौर बैंक लूट का बड़ा खुलासा, आरोपी ने पैसों से उतारा कर्ज, पत्नी को दिलाई 50 हजार की LED TV

इंदौर

मध्य प्रदेश के इंदौर में बैंक लूट करने वाले आरोपी के घर तक पुलिस पहुंच गई है और उसे खोज निकाला.  बताया जा रहा है कि जो आरोपी ने बैंक लूटी है वह फौजी है जो रिटायर हो चुका है. आरोपी रिटायर हो चुके फौजी ने लाइसेंसी बंदूक के दम पर 664000 रुपये की लूट को अंजाम दिया.

जिस बैंक में लूट को अंजाम दिया, वहां पर कोई सुरक्षा कर्मी नहीं था. इसी बात का फायदा आरोपी ने उठाया है पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. इस पूरे मामले में पुलिस ने 1100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे सर्च किया तब जाकर पुलिस आरोपी के घर तक पहुंच पाई.

घर जाकर पत्नी को दिए पैसे
इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने बताया कि आरोपी 16 जुलाई की शाम 4:41 पर वारदात करने के बाद सबसे पहले अपने घर पहुंचा. उसने जो रुपया लूटा वह अपनी पत्नी को दिया और कहीं चला गया. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और इस पूरे मामले में एक ही आरोपी के शामिल होने की बात अभी तक सामने आई है. पंजाब नेशनल से लूट करने के बाद आरोपी बापट चौराहे होता हुआ लव कुश आवास विहार और फिर वहां से वीणा नगर और उसके बाद श्याम नगर स्थित अपने घर पर पहुंचा.

रिटायर्ड फौजी है लूट का आरोपी
एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने कहा कि बैंक लूट करने वाले रिटायर्ड फौजी का नाम अरुण कुमार सिंह है जो 2006 में रिटायर हुआ है. स्वास्थ्य कारणों से अरुण को आर्मी से बाहर कर दिया गया था. इसके बाद वह सिक्योरिटी गार्ड बनकर नौकरी करने लगा बताया जा रहा है कि पलासिया स्थित बैंक आफ इंडिया की ब्रांच में भी यह पहले नौकरी कर चुका है. इसे बैंक के कामकाज की सारी जानकारी थी. इसीलिए इसने इतने आत्मविश्वास के साथ अकेले के दम पर बैंक में लूट को अंजाम दिया है.

आरोपी ने पंजाब नेशनल बैंक में लूट की वारदात अकेले के दम पर की है पंजाब नेशनल बैंक के पास ही एक ज्वेलर्स शोरूम पर यह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी भी कर चुका है उसे पता था कि बैंक में कोई सुरक्षा गार्ड नहीं होता है इसी वजह से इसमें इस बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया.

बैंक से लूट करने के बाद आरोपी घर गया और अपनी पत्नी को लूट के रुपए दिए पुलिस ने आरोपी की पत्नी से पूछताछ की जिसमें उसने बताया कि कल शाम को 5:00 बजे मुझे अरुण ने यह बैग दिया और बिना बताए कहीं चले गए पुलिस ने घर से ₹300000 बरामद कर लिए बैंक से 664000 लूटने के बाद आरोपी ने सबसे पहले अपना कर्ज उतारा और उसके बाद लोटस शोरूम जाकर ₹50000 की एक एलइडी टीवी भी खरीदा.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

4 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

4 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

4 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

4 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

5 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

5 hours ago