छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 20 को

धमतरी।  छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (उच्च प्राथमिक कक्षा 6 से 8 तक अध्यापन हेतु) (टेट 24) का आयोजन व्यापम द्वारा 23 जून 2024 को दोपहर 2 से शाम 4ः45 बजे तक परीक्षा केन्द्र क्रमांक 1520 महर्षि वेदव्यास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भखारा में आयोजित हुआ था। इसमें द्वितीय पाली का उत्तर पुस्तिका (ओ.एम.आर.) विलंब से प्राप्त होने के संबंध में कुछ परीक्षार्थियों की शिकायत पर व्यापम द्वारा सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए सम्मिलित 288 परीक्षार्थियों को पुनः परीक्षा हेतु “विकल्प’ देने का निर्णय लिया गया। इसके तहत उक्त परीक्षा केन्द्र में दिनांक 23 जून 2024 को द्वितीय पाली (अपरान्ह 02ः00 से 04ः45 बजे तक) की परीक्षा 20 जुलाई 2024 को दोपहर 2 से शाम 4ः45 बजे तक छत्तीसगढ शिक्षक पात्रता परीक्षा (उच्च प्राथमिक कक्षा 6 से 8 तक अध्यापन हेतु) टेट 24 को पुनः इसी केन्द्र पर आयोजित की जा रही है।

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र इन 288 परीक्षार्थियों के लॉगिन में उपलब्ध हो रहे हैं। वे परीक्षार्थी जो 20 जुलाई को आयोजित परीक्षा में शामिल होंगे, उनकी पूर्व की उत्तर पुस्तिका (ओ.एम.आर.) को निरस्त माना जायेगा व उनका परिणाम 20 जुलाई को आयोजित होने वाली परीक्षा के उत्तर पुस्तिका (ओ.एम.आर) के मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया जावेगा। जबकि जो परीक्षार्थी पुनः परीक्षा में शामिल नहीं होंगे उनका परिणाम 23 जून की उत्तर पुस्तिका (ओ.एम.आर.) के मूल्याकंन के आधार पर घोषित किया जोवगा।

kgnews

Recent Posts

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दुर्ग. पंडवानी गायिका पद्मश्री डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर को एम्स से दुर्ग जिले…

1 hour ago
भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड. गोहद में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश ने कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की…

1 hour ago
ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर. शहर के माधौगंज इलाके में रहने वाली किशोरी के साथ उसकी सहेली के भाई…

2 hours ago
‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता की पहचान और पंडवानी लोकगायन शैली की विश्वविख्यात स्तंभ, पद्म…

2 hours ago
दुर्ग में खाद की गुणवत्ता पर बड़ा खुलासा, समितियों में भंडारित नमूने जांच में फेल

दुर्ग में खाद की गुणवत्ता पर बड़ा खुलासा, समितियों में भंडारित नमूने जांच में फेल

दुर्ग. सेवा सहकारी समितियों में भंडारित खाद के तीन नमूने गुणवत्ता जांच में फेल पाए…

3 hours ago
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मध्यप्रदेश का SIR मॉडल सबसे पारदर्शी

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान, बोले- मध्यप्रदेश का SIR मॉडल सबसे पारदर्शी

इंदौर. भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को इंदौर पहुंचे। उन्हाेंने…

3 hours ago