भिलाई सिरसा-गेट रेलवे अंडर ब्रिज काफी खराब हो गया है। वाहनों के गुजरने से भीतर धुल उड़ती है। साथ ही बारिश का गंदा पानी हमेशा बहते रहता है। इसके मेंटेनेंस के लिए 20 जुलाई को सुबह 9 बजे से इसे बंद किया जा रहा है। इसमें 22 जुलाई की शाम 6 बजे तक काम किया जाएगा। इस दौरान इसे पूरी तरह बंद रखा जाएगा। किसी भी तरह के वाहनों को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए इस अंडरब्रिज का मेंटेनेंस अति आवश्यक है। इसकी वजह से अस्थायी रूप से बंद कर काम किया जाएगा। इसी अंडरब्रिज से एनएसपीसीएल के वाहन आते जाते हैं। इसी से सिरसा कला, पुरैना, सोमनी, गनियारी, जी-केबिन, उरला, देवबलौदा आदि स्थानों से ग्रामीणों का आना जाना होता है। इसके अलावा भिलाई स्टील प्लांट के हजारों नियमित और ठेका श्रमिक यहीं से बीएसपी आते जाते हैं। मेंटनेंस काम से उन्हें परेशानी हो सकती है। वह चाहें तो चरोदा में रेल नगर और रेलवे इंस्टीट्यूट होते हुए जी-केबिन से वाले मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *