संस्कृति मंत्री श्री लोधी ने केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत से की मुलाकात

भोपाल
संस्कृति, पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। उन्होंने श्री शेखावत से मध्यप्रदेश में संस्कृति एवं पर्यटन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। श्री लोधी ने केंद्रीय मंत्री से संगीत सम्राट तानसेन का शताब्दी समारोह राष्ट्रीय स्तर पर पूरे देश में मनाने का आग्रह किया।

मंत्री श्री लोधी ने कहा कि संगीत सम्राट तानसेन के नाम पर शास्त्रीय संगीत का 100 वर्षों से निरन्तर आयोजित होने वाला देश का "एकमात्र समारोह" तानसेन समारोह है। संगीत सम्राट तानसेन के ग्वालियर स्थित समाधि स्थल पर इसका आयोजन किया जाता है। ग्वालियर की सुदीर्घ संगीत परम्परा को देखते हुए ही यूनेस्को ने इसे "सिटी ऑफ म्यूजिक" घोषित किया है। उन्होंने कहा कि संगीत सम्राट तानसेन सिर्फ मध्यप्रदेश ही नहीं, अपितु सम्पूर्ण राष्ट्र के हैं और उनकी ख्याति सारे विश्व में है। साथ ही शास्त्रीय संगीत की ध्रुपद शैली भी सम्पूर्ण विश्व में व्याप्त है। इस दृष्टि से तानसेन शताब्दी समारोह को न सिर्फ मध्यप्रदेश, बल्कि पूरा राष्ट्र मनाये। मंत्री लोधी ने प्रस्ताव देते हुए कहा कि भारत सरकार की संगीत नाटक अकादमी के माध्यम से पूर्वरंग श्रृंखला के अंतर्गत 'तानसेन समारोह' का आयोजन देश के हर राज्य में आयोजित किया जावे, जिसमें मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग सह आयोजक के रुप में सम्मिलित हो सकेगा। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत उत्कृष्ट शास्त्रीय संगीत केन्द्रित प्रस्तुतियाँ संयोजित किये जाने का अनुरोध है, जिससे मध्यप्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी तानसेन की ख्याति को विस्तारित किया जा सकेगा।

संस्कृति मंत्री श्री लोधी 46वीं "विश्व धरोहर समिति" की बैठक में शामिल होने दिल्ली में मैजूद है। वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी की यह बैठक भारत मंडपम में होगी , जिसमें देश और दुनिया के 3200 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त  सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…

4 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

भोपाल  राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…

4 hours ago
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…

5 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…

5 hours ago
शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

रायपुर मुख्य सचिव  विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल…

5 hours ago
एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…

5 hours ago