मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए सावन के पहले दिन श्रद्धालुओं का सैलाब

मंदसौर

 सावन के पहले दिन भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। सावन के पहले ही दिन सोमवार का संयोग होने से भक्त काफी संख्या में मंदिर पहुंचे। दर्शनों के लिए अलसुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार लगना आरंभ हो गई थी। मंदिर सम‍ित‍ि ने दर्शन के लिए विशेष व्‍यवस्‍था की है।

मान्यता है कि सावन के शुभ योग में शिव की आराधना कर अपने लिए जो भी मांगा जाए वह मनोकामना पूर्ण होती है। अत्यंत शुभ योग होने के कारण सोमवार प्रातः से ही भूत भावन भगवान अष्टमुखी पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में दूर-दूर से आए भक्तों की भारी भीड़ है।

हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। बाबा पशुपतिनाथ के दर्शन करने पहुंचे भक्तों ने कतारबद्ध होकर दर्शन लाभ लिया।

उल्लेखनीय है कि आज से ही पवित्र श्रावण माह शुरू हुआ है। इस बार सावन में पांच सोमवार होंगे। आज के बाद 29 जुलाई व 5, 12, 19 अगस्त को सोमवार रहेगा। सावन का समापन भी सोमवार 19 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व के साथ होगा।

पंडितों के अनुसार हिंदू धर्म में सावन के पहले दिन से अंतिम दिन तक विशेष महत्व है। शिव की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत का भी विधान है। मान्यता है कि सावन में शिव का जलाभिषेक करने से मनोकामना पूर्ण होती है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा: मंत्री रामविचार नेताम

कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा: मंत्री रामविचार नेताम

रायपुर कृषि एवं कृषक कल्याण तथा पशुपालन मंत्री रामविचार नेताम कृषि एवं कृषक कल्याण तथा…

30 minutes ago
अशोकनगर में 10 वर्षीय दिव्यांग बालिका से सामूहिक दुष्‍कर्म के प्रकरण में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

अशोकनगर में 10 वर्षीय दिव्यांग बालिका से सामूहिक दुष्‍कर्म के प्रकरण में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

भोपाल महिलाओं, बालिकाओं एवं दिव्यांगजनों के विरुद्ध अपराधों के प्रतिमध्यप्रदेश पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीतिके…

35 minutes ago
भावी पीढ़ी के लिए हरित मध्यप्रदेश का निर्माण हमारी प्राथमिकता: राज्यमंत्री पंवार

भावी पीढ़ी के लिए हरित मध्यप्रदेश का निर्माण हमारी प्राथमिकता: राज्यमंत्री पंवार

भोपाल  मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  नारायण सिंह पंवार ने कहा है…

40 minutes ago
कुकिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

कुकिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

भोपाल सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित कुकिंग कम्पटीशन के दूसरे दिन भी महिलाओं ने अपनी…

40 minutes ago
लाड़ली बहनों को मिलेगी 38वीं किश्त की सौगात

लाड़ली बहनों को मिलेगी 38वीं किश्त की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को जिला भिंड के लहार में आयोजित होने वाले…

45 minutes ago
शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत

शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल,…

55 minutes ago