इंदौर में हैवानियत की सारी हदें पार, सगे मौसा ने किया अपनी ही भतीजी का दुष्कर्म

 इंदौर
 इंदौर शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सगे मौसा ने अपनी भतीजी की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। दरअसल, रविवार को पुलिस को एक युवती का शव मिला था। जांच-पड़ताल के बाद खुलासा हुआ कि मृतक युवती की हत्या खुद उसके मौसा ने की है। पुलिस ने मौसा और कुछ पड़ोसियों को हिरासत में लिया है।
दुष्कर्म करता था मौसा

पूछताछ के बाद पता चला कि मौसा अपनी ही सगी भतीजी के साथ दुष्कर्म करता था। अपने साथ हुई गंदी हरकत के बाद भतीजी शिकायत करने पुलिस थाने जा रही थी। सच्चाई सामने आ जाने के डर से मौसा ने युवती के सिर पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
मौसा के साथ रहती थी युवती

डीसीपी जोन-3 पंकज पांडेय के मुताबिक, पीड़िता की उम्र 24 साल की थी। उसके माता-पिता गुजरात के वडोदरा शहर में रहते हैं। युवती अपने मौसा के साथ रहती थी। पुलिस को युवती का शव रविवार सुबह खाली मैदान में अर्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ। युवती की हत्या पत्थर से कुचलकर हुई थी। डीसीपी के अनुसार, युवती नशा भी करती थी। आशंका जताई जा रही है कि युवती के नशे की हालत में रहने के कारण मौसा ने उसका फायदा उठाया होगा। साथ ही उसके पड़ोसी ने भी फायदा उठाते हुए युवती के साथ दुष्कर्म किया।
पड़ोसी ने भी किया दुष्कर्म

पुलिस ने शक के आधार पर मौसा को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आठ साल की बच्ची से घटना की पूछताछ की, जिससे पता चला कि विवाद रविवार रात को हुआ था। युवती बार-बार पुलिस को कुछ बताने की धमकी दे रही थी। इसके बाद पुलिस ने मौसा से सख्ती से पूछताछ की। डीसीपी ने बताया कि न केवल मौसा बल्कि पड़ोसियों ने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी पड़ोसियों को हिरासत में ले लिया है। 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

3 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

3 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

3 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

3 hours ago