बुरहानपुर में ‘भगवा आतंकवाद’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर हिंदू संगठन नाराज

बुरहानपुर

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर शहर में बीते दिनों दिए एक ज्ञापन के दौरान भगवा आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल करने को लेकर अब हिंदू संगठन खासे नाराज दिखाई दे रहे हैं। इसके चलते उन्होंने इस पर मामला दर्ज करने को लेकर एक ज्ञापन भी नगर पुलिस अधीक्षक को दिया है। इसके साथ ही सात दिन में कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी है।

बता दें कि बीते शनिवार को नगर के कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नेता फरीद काजी ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को एक ज्ञापन महामहिम के नाम सौंपा था। उसमें मांग की गई थी कि महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मस्जिद में तोड़फोड़ करने वाले लोगों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। इस दौरान ज्ञापन देने आए लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की थी, जिसमें भगवा आतंकवाद शब्द का भी इस्तेमाल किया गया था। इसी को लेकर नाराज हिन्दू जागरण मंच समेत शहर के दूसरे हिन्दू संगठन के पदाधिकारी भी कोतवाली थाने पहुंचे थे। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए एक ज्ञापन भी दिया गया।

कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे उग्र आंदोलन
इधर, थाने पहुंचे नगर के हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अजीत परदेसी ने बताया कि अभी दो दिन पहले ज्ञापन सौंपते समय भगवा आतंकवाद के नारे लगाए गए। हम इसका विरोध करते हैं। हमने इसे लेकर शिकायत की है और पुलिस ने जांच के बाद जल्द कार्रवाई की बात कही है। यदि कार्रवाई नहीं होती है तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं नर्मदानंद गिरी महाराज ने बताया कि भगवा आतंकवाद कहना गलत है। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

पुलिस बोली, जांच के बाद करेंगे कार्रवाई
इसके साथ ही उदासीन आश्रम के महंत पुष्करानंद महाराज ने बताया कि सावन का महीना चल रहा है, ऐसा नहीं होना चाहिए था। ऐसे लोगों पर एफआईआर दर्ज हो। भगवा रंग हिन्दू धर्म में पूजनीय है। ऐसे में इस तरह की सांप्रदायिक बातें करना उचित नहीं है। यदि कार्रवाई नहीं होती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इधर, इस पूरे मामले को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल ने बताया कि ये मामला अभी उनके संज्ञान में आया है। इसमें जो भी तथ्य होंगे उन्हें देख कर जांच के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

सुशासन का लक्ष्य जनता के काम समय पर पूरा करना, विभागीय योजनाओं से आर्थिक रूप से सशक्त बनें ग्रामीणरू राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

सुशासन का लक्ष्य जनता के काम समय पर पूरा करना, विभागीय योजनाओं से आर्थिक रूप से सशक्त बनें ग्रामीणरू राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारने और ग्रामीणों की समस्याओं के…

28 minutes ago
U-18 एशिया कप में भारत को कांस्य, मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की चार बेटियों ने बढ़ाया मध्यप्रदेश का गौरव

U-18 एशिया कप में भारत को कांस्य, मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की चार बेटियों ने बढ़ाया मध्यप्रदेश का गौरव

भोपाल  जापान के काकामिगाहारा शहर में आयोजित महिला U-18 एशिया कप 2026 में भारतीय टीम…

38 minutes ago
प्रदेश के प्रत्येक विद्यार्थी की होगी अपनी विशिष्ट अपार आईडी

प्रदेश के प्रत्येक विद्यार्थी की होगी अपनी विशिष्ट अपार आईडी

भोपाल  प्रदेश के सभी विद्यार्थियों का शैक्षणिक रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित और एक ही…

43 minutes ago
शिवाजी महाराज के आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत – राज्यपाल डेका

शिवाजी महाराज के आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत – राज्यपाल डेका

रायपुर राज्यपाल  रमेन डेका ने आज महाराष्ट्र मंडल रायपुर में  छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक समारोह…

46 minutes ago
कृषि, उद्यानिकी और सहकारिता के संयुक्त प्रयासों से किसानों को दें बेहतर सुविधाएं

कृषि, उद्यानिकी और सहकारिता के संयुक्त प्रयासों से किसानों को दें बेहतर सुविधाएं

भोपाल  कृषि उत्पादन आयुक्त  अशोक बर्णवाल ने खरीफ की आगामी फसलों के संबंध में किसानों…

51 minutes ago
विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित

रायपुर  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा आयोजित “प्रकृति से…

56 minutes ago