अनूपपुर
कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय तथा एसडीएम अनूपपुर श्रीमती दीपषिखा भगत ने आम जनता से मिले 55 आवेदन पत्रों की सुनवाई की। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने उपस्थित रहकर आम जनता से प्राप्त आवेदनों की सुनवाई की।
जनसुनवाई में वार्ड नं. बिजुरी के संजय कुमार मोटवानी ने नगरपालिका बिजुरी में किए गए रोड निर्माण कार्य की राशि का भुगतान नही होने, तहसील पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम करपा की श्रीमती रोषनी यादव ने पट्टे की भूमि में कृषि कार्य करने पर दबंगों द्वारा व्यवधान उत्पन्न करने व जान से मारने की धमकी दिए जाने, ग्राम कटकोना तहसील कोतमा के दिव्यांग सूरज नामदेव ने रोजगार दिलाए जाने, ग्राम कुम्हरवार तहसील पुष्पराजगढ़ की श्रीमती रामकुंवर बाई ने समग्र आईडी में नाम जोड़ने तथा वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिलाए जाने, ग्राम मौहरी तहसील अनूपपुर की चम्पा बैगा ने सम्बल कार्ड के तहत सहायता राशि दिलाए जाने, वार्ड नं. 03 जैतहरी के संजीव चंदेल ने भूमि के पट्टे की जांच कर पट्टा निरस्त किए जाने, ग्राम बिजौड़ी तहसील अनूपपुर के धनीराम बैगा ने जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने, ग्राम रेउंदा तहसील कोतमा की श्रीमती कुसुम सिंह ने भूमि का नक्षा तरमीम कराए जाने के संबंध में आवेदन दिए।
भोपाल स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…
रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…
रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…
रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…