राजगढ़
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में कथावाचक भागवताचार्य पंडित गोपाल कृष्ण महाराज का निधन हो गया है। कथा कहते हुए व्यास पीठ पर ही उन्हें दिल का दौड़ा पड़ा और उनकी मौत हो गई। भागवताचार्य के भजनों पर भक्त नाच रहे थे और तभी उन्हें हार्ट अटैक आ गया। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
राजगढ़ के पचोर में भागवताचार्य की कथा चल रही थी। रविवार को गुरु पूर्णिमा के दिन आश्रम में कथा के दौरान पड़ी संख्या में भक्त भजन पर नाच गा रहे थे। तभी अचानक पंडित गोपाल कृष्ण के सीने में तेज दर्द उठा। देखते ही देखते वह व्यास पीठ पर ही गिर पड़े।
भक्तों की नजर पड़ी तो मदद के लिए दौड़े। भागवताचार्य को पचोर के निजी अस्पताल और फिर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस तरह कथावचाक की मौत से भक्त भी सन्न रह गए। उज्जैन के रहने वाले भागवताचार्य का शव सोमवार को राजगढ़ के गुरु आश्रम में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। उज्जैन के आश्रम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। हाल के समय में इस तरह के कई वीडियो सामने आए हैं। कभी नाचते-गाते तो कभी चलते-फिरते अचानक हार्ट अटैक से मौत हो जाती है।
भोपाल गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…
रायपुर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…
रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…
रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…