हर पंचायत में सामुदायिक भवन और हर पंचायत का अपना भवन होगा – पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल

भोपाल
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने पंचायत प्रतिनिधियों का आव्हान किया है कि वे पूरी लगन से अपने कर्तव्यों का पालन करें। अधिकार तो स्वाभाविक रूप से मिल जायेंगे। श्री पटेल ने कहा कि राज्य सरकार पूरे प्रयास कर रही है कि हर पंचायत में सामुदायिक भवन हो और हर पंचापयत का अपना भवन हो। उन्होने कहा कि हर पंचायत अपने क्षेत्र के विकास कार्यों की प्लानिंग क्षमता और समझदारी से कर सकती है। उन्होने कहा कि पंचायत राज एक साथ मिलकर जनकल्याण के लिये कार्य करने की भावना है। उन्होने कहा कि जनपद पंचायत उपाध्यक्षों की सहमति के लिये अनिवार्य रूप से उन्हें नस्ती भेजने संबंधी आदेश जल्दी ही जारी कर दिये जायेंगे।

श्री पटेल आज यहां "आत्मनिर्भर पंचायत- समृद्ध मध्यप्रदेश" विषय पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और जीआईजे्ड द्वारा आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होने जनपद पंचायत, उपाध्यक्षों से आग्रह किया वे ऐसे कार्यों और गतिविधियों की सूची बना लें जिनमें वे समझते हैं कि उनका मत और सहमति आवश्यक हो। उन्होने कहा कि पंचायतों को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिये उनके आंतरिक प्रशासनिक तंत्र को मजबूत बनाने की कार्रवाई चल रही है। निचले स्तर पर प्रशासनिक तंत्र की मजबूती आवश्यक है।

श्री पटेल ने कहा कि विभिन्न योजनाओं में उपलब्ध बजट राशि और वित्तीय संसाधनों का अधिकतम उपयोग करना चाहिए। उन्होने कहा कि अंतिम उददेश्य लोगों को खुश करना और उनकी भलाई करना है।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने बताया पर्यटकों को प्रदेश की समृद्ध ग्रामीण संस्कृति से परिचित कराने के लिये ग्रामीण पर्यटन योजना में पर्यटन के माध्यम से गांवों की आय बढाने के लिये 117 गांवों में होम स्टे निर्माण किया जायेगा। सरकार द्वारा 1000 होमस्टे बनाने का लक्ष्य है। इसके लिये जनजातीय क्षेत्रों में 60 प्रतिशत और गैर, जनजातीय क्षेत्रों में 40 प्रतिशत तक अनुदान दिया जायेगा। पर्यटकों को ग्राम भ्रमण, ग्रामीण खेल, आरामदायक स्टे, स्थानीय भोजन, लोक कला और हस्तशिल्प से परिचित कराया जायेगा। ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल के मार्गदर्शन पर स्थानीय युवकों को आनलाइन पर्यटन गाइड का प्रशिक्षण दिलाया जायेगा। कार्यशाला में गोवंशों का संरक्षण और संवर्धन, डिजी लाकर, जल गंगा संवर्धन अभियान, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण पर विस्तार से जानकारी दी गई।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण

भोपाल  मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने…

8 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान

भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय…

8 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले…

8 hours ago
गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज…

9 hours ago
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के निवास पहुंचकर व्यक्त की गहरी संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर…

9 hours ago
जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर शासन-प्रशासन की सफलता का वास्तविक पैमाना जनता के प्रति उसकी संवेदनशीलता, जवाबदेही और कार्य…

9 hours ago