प्रदेश के साढ़े सात लाख सरकारी कर्मचारीयों को महंगाई भत्ते के एरियर की पहली किस्त रक्षाबंधन के पहले मिल जाएगी

भोपाल

 मध्यप्रदेश के साढ़े 7 लाख सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए एक अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश सरकार रक्षाबंधन से पहले महंगाई भत्ते (DA) के एरियर की पहली किस्त कर्मचारियों-अधिकारियों के खातों में डाल देगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। बता दें कि महंगाई भत्ते के 8 महीने का एरियर तीन किस्तों में दिया जाएगा। अब जुलाई 2023 से फरवरी 2024 तक का एरियर जुलाई, अगस्त और सितंबर में दिया जा रहा है।

46 फीसदी किया गया था डीए

मध्यप्रदेश सरकार ने 15 मार्च 2024 को सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाने का आदेश दिया था और इसके बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42% से बढ़कर 46% हो गया था। सरकार के आदेश के बाद वित्त विभाग ने एक जुलाई 2023 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत किया था और महंगाई भत्ते के 8 महीने का एरियर तीन किस्तों में देने की बात कही थी जो अब जुलाई, अगस्त और सितंबर में कर्मचारियों को दिया जाएगा।

कर्मचारियों की सैलरी में 620 से 8000 तक का फायदा

जनवरी 2024 में 4 प्रतिशत डीए बढ़ने से सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में कैडर के मुताबिक 620 रुपए से 8000 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। इस हिसाब से देखें तो जुलाई में दो महीने का एरियर दिए जाने पर कर्मचारियों के बैंक खातों में 1240 से 16 हजार रुपए तक आएंगे। तीन महीने का एरियर मिलने पर 1860 से 24 हजार रुपए अकाउंट में आएंगे।

तीन किस्तों में मिलेगा 8 महीने का एरियर

मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से दिए जाने वाले इस 4 प्रतिशत डीए की लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मार्च 2024 में घोषणा की थी। वित्त विभाग ने भी उस समय कहा था कि महंगाई भत्ते के 8 महीने का एरियर तीन किस्तों में दिया जाएगा। अब जुलाई 2023 से फरवरी 2024 तक का महंगाई भत्ते का एरियर जुलाई, अगस्त और सितंबर में दिया जा रहा है। जो विभाग आदेश में देरी के कारण मार्च 2024 में 4 प्रतिशत डीए नहीं जोड़ पाए थे, वे अब हर महीने तीन महीने की एरियर राशि कर्मचारियों के बैंक खाते में डालेंगे।
अब कर्मचारियों का DA हो गया 46%

मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (DA) में 4% की बढ़ोतरी के आदेश 15 मार्च 2024 को दिए थे। इसके बाद महंगाई भत्ता 42% से बढ़कर 46% किया गया था। इसके बाद वित्त विभाग ने भी आदेश जारी करते हुए कहा था कि कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत किया जाता है।
620 से 8000 रुपए बढे़गी सैलरी सैलरी

सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में संवर्ग के हिसाब से 4 प्रतिशत डीए बढ़ने के बाद 620 रुपए से 8000 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। इस हिसाब से देखें तो जुलाई में दो महीने का एरियर दिए जाने पर कर्मचारियों के बैंक खातों में 1240 से 16 हजार रुपए तक आएंगे। तीन महीने का एरियर मिलने पर 1860 से 24 हजार रुपए अकाउंट में आएंगे। एरियर की राशि सैलरी से अलग कर्मचारियों के बैंक खातों में डाली जाएगी।
जुलाई में केंद्र कर्मचारियों का बढ़ सकता है डीए

केंद्र सरकार जनवरी 2024 में अपने कर्मचारियों का डीए 4 प्रतिशत बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर चुकी है। तय प्रक्रिया में एक जुलाई 2024 से केंद्रीय कर्मचारियों का डीए फिर 3 या 4 प्रतिशत बढ़ना है। यह घोषणा जल्द होने की संभावना है क्योंकि केंद्रीय कर्मचारियों का डीए साल में दो बार जनवरी और जुलाई में बढ़ाया जाता है। ऐसा होने पर राज्य के कर्मचारी डीए में केंद्रीय कर्मचारियों से 8 प्रतिशत पीछे हो जाएंगे, जिसकी भरपाई जल्दी नहीं होगी। ऐसे में वे आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं। बता दें कि राज्य के 7.50 लाख कर्मचारियों को जितना डीए दिया जाता है, 4.50 लाख पेंशनरों को उतनी ही महंगाई राहत दी जाती है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

17 minutes ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

47 minutes ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

1 hour ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

1 hour ago
जशक्राफ्ट से छत्तीसगढ़ के बांस हस्तशिल्प को मिलेगी नई पहचान

जशक्राफ्ट से छत्तीसगढ़ के बांस हस्तशिल्प को मिलेगी नई पहचान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तिकरण और…

1 hour ago
शाजापुर पुलिस ने डकैती की तैयारी विफल की

शाजापुर पुलिस ने डकैती की तैयारी विफल की

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी…

1 hour ago