छत्तीसगढ़

CG : आईईडी की चपेट में आया मासूम

बीजापुर। शनिवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से 10 वर्षीय मासूम हिडमा कवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर लगभग 2:30 बजे हिडमा कवासी, जो पटेलपारा मूतवेंडी का निवासी था, बकरी चराने जंगल की तरफ गया हुआ था। तभी पीडिया मुरुमपारा के पास नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई को पीडिया मुरुमपारा (मूतवेंडी कैंप से 2 किमी की दूरी) के पास प्रेशर आईईडी की चपेट में आने के कारण हिडमा कवासी पुत्र बामन कवासी गंभीर रूप से घायल हो गया था और बहुत अधिक रक्तस्राव हो गया था। बेहतर इलाज हेतु एम्बुलेंस से जिला अस्पताल बीजापुर भेजा जा रहा था, लेकिन चेरपाल नाले के पुल पर लगभग 3 फीट पानी तेज बहाव में बह रहा था, जिसके कारण एम्बुलेंस का निकलना मुश्किल हो रहा था।

इस घटना की सूचना मिलते ही कमांडेंट विजयेंद्र सिंह एवं द्वितीय कमान अधिकारी सुबोध कुमार ने तत्काल कार्यवाही करते हुए क्यूएटी और एफ/222 के जवानों के साथ पानी के तेज बहाव में मानव श्रृंखला बनाकर स्ट्रेचर की सहायता से घायल बालक को नाले के दूसरी तरफ पार कराया, जहां एम्बुलेंस में सुरक्षित बैठाकर जिला अस्पताल बीजापुर के लिए रवाना किया गया। लेकिन अफ़सोस की बात है कि इलाज के दौरान हिडमा कवासी ने दम तोड़ दिया।

कमांडेंट विजयेंद्र सिंह और उनकी टीम द्वारा यह त्वरित और जोखिम भरी कार्यवाही मानवता के लिए एक मिसाल है।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…

1 hour ago
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …

1 hour ago
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…

2 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…

2 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…

2 hours ago
भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल  सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…

2 hours ago