सिवनी जिले के काड़‍िया गांव के पास दुर्घटना, बस व बोलेरो में टक्कर, दो की मौत, दो घायल

सिवनी

जिले के बरघाट थाना क्षेत्र में काड़‍िया गांव के पास रविवार सुबह करीब 11 बजे यात्री बस और बोलेरो वाहन में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और बोलेरो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बोलेरो में सवार चार में से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। बस में सवार यात्रियों को चोट नहीं आईं।

काेड़‍िया गांव के पास दुर्घटना
बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश सिंह ने बताया कि सूत्र सेवा यात्री बस क्रमांक एमपी 28 पी 0722 रविवार को बालाघाट से सिवनी की ओर आ रही थी। इसी दौरान विजयपानी गांव से बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 06 बीए 0918 में सवार होकर विजयपानी गांव निवासी रोहित काकोड़ि‍या, श्रीचंद बिसेन, आकाश कुमरे और प्रदीप काकोड़‍िया बालाघाट की ओर जा रहे थे। करीब 11 बजे यात्री बस और बोलेरो वाहन में काेड़‍िया गांव के पास आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई।

इनकी हुई मौत
स हादसे में बोलेरो वाहन में सवार रोहित काकोड़‍िया और श्रीचंद बिसेन की मौके पर ही मौत हो गई। आकाश कुमरे और प्रदीप काकोड़‍िया घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बस में सवार यात्री नहीं मिले। संभवत: बस में सवार यात्री हादसे के बाद किसी दूसरी बस में बैठकर अपने गंतव्य की ओर चले गए। हादसे में क्षतिग्रस्त बस को सड़क के किनारे कर आवागमन को सुचारू किया गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

4 hours ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

4 hours ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

4 hours ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

4 hours ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

4 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

4 hours ago