लुटेरी दुल्हन सहित गिरोह के चार लोग गिरफ्तार

भोपाल
प्रदेश के शाजापुर जिले नलखेडा में पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह को दबोचन में सफलता हासिल की है। शादी के नाम पर यह गिरोह कई लोगों को चूना लगा चुका था, पुलिस को इनकी लंबे समय से तलाश थी। गिरोह के सात में से तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। इस मामले में नलखेड़ा पुलिस को कैलाश नागर नामक शख्‍स ने रिपोर्ट की थी। बताया था कि शादी के नाम पर एक लाख 65 हजार रुपये लिए गए थे।

किंतु शादी के अगले दिन लुटेरी दुल्हन अपने गिरोह के साथ फरार हो गई थी। लुटेरी दुल्हन व गिरोह की तलाश हेतु विशेष टीम गठित कर भोपाल राजगढ़, बोडा,पचोर व सारंगपुर व आसपास के अंचलों में मुख़बिरों के माध्यम से दबिश दी जा रही थी। अभी तक आरोपित रतनलाल निवासी मगराना थाना सारंगपुर, सुनिल निवासी महुआ थाना बोडा जिला राजगढ़, रोडमल निवासी रामपुरा थाना नलखेडा जिला आगर, नैमसिंह उर्फ चैनसिंह उर्फ सोनू निवासी महुआ थाना बोडा, जिला राजगढ़, राहुल निवासी दोलतपुर थाना बन्डा जिला सागर हाल भोपाल, प्रीति उर्फ ममता निवासी भोपाल, सुसमा निवासी पिपलानी भोपाल को गिरफ्तार किया हैं।

 अपराध की कार्यप्रणाली पर पुलिस द्वारा आरोपित से पूछताछ की। शादी होने के बाद, यह गिरोह शादी के अगले दिन मौका पाकर नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो जाता था। इस गिरोह की योजना इतनी सटीक होती थी कि वे अपने निशाने पर ऐसे लड़कों को चुनते थे जिनकी शादी नहीं हो रही थी। इस प्रकार, शादी का झांसा देकर यह गिरोह लोगों को ठगने में सफल होता था। गिरोह का मुख्य उद्देश्य शादी के झांसे में फंसा कर लोगों को ठगना था। यह गिरोह पहले अपने सदस्यों के माध्यम से संभावित शिकार को तलाशता था। फिर शादी के लिए तैयार लड़की का परिचय देकर उसे लड़के के घर भेजता था। अगले दिन भाग जाते थे। 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

2 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

2 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

2 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

2 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

2 hours ago